Ajmer News: ख्वाजा की दरगाह में गंगा जमुनी तहजीब हुई साकार,मनाया गया वसंत उत्सव

Rajasthan News: अजमेर में ख्वाजा साहब की दरगाह में वसंत उत्सव का आयोजन हुआ। शाही कव्वालों ने गाए वसंत के गीत।

ख्वाजा साहब की मजार शरीफ पर पेश हुए पीले फूल, गंगा जमुनी तहजीब की तस्वीरें आई सामने, कव्वालों ने अमीर खुसरों के लिखे कलाम पेश किए।

like-every-year-vasant-utsav-was-celebrated-this-year-too-at-the-dargah-of-world-famous-khwaja-moin

इसे भारत की गंगा जमुनी तहजीब की कहा जाएगा कि अजमेर स्थित विश्वविख्यात ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह में प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी वसंत उत्सव मनाया गया।

इस मौके पर शाही कव्वाल और उनके साथ पीले फूलों का गुलदस्ता हाथ में लेकर अमीर खुसरों के लिखे कलाम, ख्वाजा की चैखट चूम ले, बसंत फूलों के गढ़वे हाथ ले, गाना बजाना साथ ले, क्या खुशी और ऐश का सामान लाती है बसंत, ख्वाजा मोईनुद्दीन के घर आज आती है बसंत गाते हुए वसंत पेश किया।

शाही कव्वाल के साथ दरगाह के खादिम जुलूस के रूप में बुलंद दरवाजा, सहन चिराग, संदली गेट होते हुए अहाता-ए-नूर तक पहुंचे।

इसके बाद पूरी अकीदत के साथ पीले फूलों का गुलदस्ता ख्वाजा साहब की मजार पर पेश किया गया। इस मौके पर दरगाह दीवान के पुत्र व खादिम भी उपस्थित रहे।

दरगाह में वसंत उत्सव के खास मायने हैं। उत्सव के समय दरगाह परिसर का माहौल खुशनुमा रहता है। प्रकृृति के सौंदर्य से जुड़े वसंत उत्सव में सभी अकीदतमंद मौजूद रहते है।

असल में ऐसे ही उत्सवों और कार्यक्रमों की वजह से ख्वाजा साहब की दरगाह को साम्प्रदायिक सद्भावना की मिसाल माना जाता है।

दरगाह में ऐसी अनेक परंपराएं हैं जो भारतीय सनातन संस्कृति से जुड़ी हुई है। देश का साम्प्रदायिक माहौल चाहे कैसा भी हो, लेकिन ख्वाजा साहब की दरगाह में सद्भावना का माहौल बना रहता है।

यही वजह है कि रोजाना हजारों हिन्दू श्रद्धालु दरगाह में जियारत के लिए आते हैं। दरगाह में जब भारतीय संस्कृति का वसंत उत्सव मनाया जाता है तो सद्भावना और मजबूत होती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+