Rajasthan : छोटे भाई की मौत पर घर आए बड़े भाई ने भी तोड़ा दम, दोनों का एक साथ अंतिम संस्‍कार

बाड़मेर जिले के सिणधारी इलाके के सारणों का तला के रहने वाले बाबूसिंह के चार बेटों में से 26 वर्षीय सुमेर सिंह सूरत में काम करते थे। मंगलवार को सुमेर सूरत में छत पर खड़ा होकर फोन पर बात कर रहा था। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने

barmer news

राजस्‍थान के बाड़मेर जिले के सिणधरी में सारणों का तला में हर किसी को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। यहां अपने छोटे भाई की मौत की खबर पाकर घर पहुंचे बड़े भाई ने भी दम तोड़ दिया। दोनों भाइयों की एक साथ अर्थी उठी तो पूरा गांव रो दिया। फिर उनका एक ही चिता पर अंतिम संस्‍कार किया गया। एक भाई की मौत छत से गिरने और दूसरे की पानी में डूबने के कारण हुई है।

Recommended Video

    Rajasthan Paper Leak मामले में अवैध Coaching Centre पर चला Bulldozer | वनइंडिया हिंदी | *News

    बता दें कि बाड़मेर जिले के सिणधारी इलाके के सारणों का तला के रहने वाले बाबूसिंह के चार बेटों में से 26 वर्षीय सुमेर सिंह सूरत में काम करते थे। मंगलवार को सुमेर सूरत में छत पर खड़ा होकर फोन पर बात कर रहा था। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने के कारण वह नीचे गिर गया। आस पास के लोग उसको अस्‍पताल लेकर पहुंचे। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सुमेर का शव बुधवार को बाड़मेर में उसके घर लाया गया।

    सुमेर का बड़ा भाई 28 वर्षीय सोहन सिंह जयपुर में शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहा था। छोटे भाई की मौत पर वह भी घर आया। गुरुवार सुबह सोहन सिंह घर के पास टांके से पानी लाने के लिए गया था। इसी दौरान पैर फिसलने के कारण वह टांके में गिर गया। काफी देर तक नहीं लौटा तो परिजन उसे ढूंढ़ते टांके पास पहुंचे। वहां पानी में उसका शव मिला।

    दोनों भाइयों में खूब प्‍यार था। आपस में बनती भी खूब थी। सुमेर सिंह पढ़ाई में कमजोर था। इसलि सूरत जाकर काम करने लगा और पढ़ाई होशियार बड़े भाई को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए खर्चा भेजता था। अब दोनों भाइयों की एक साथ मौत ने पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ ला दिया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+