Lado Protsahan Yojana: इस राज्य में लड़कियों के पैदा होने पर मिलते हैं 1.50 लाख, आवेदन की नहीं होती है जरूरत
Lado Protsahan Yojana: देश में लिंगानुपात में सुधार करने की दिशा में सरकार कई कदम उठा रही है। केंद्र सरकार के साथ ही कई राज्य के सरकारों ने भी लड़कियों की आबादी बढ़ाने और पालन पोषण के लिए कई योजना चला रही है। जिसके जरिए देश में लगातार लिंगानुपात में सुधार देखे जा रहे हैं और लड़कियों को आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है।
इसी क्रम में देश का एक ऐसा राज्य है जहां पर लड़कियों को लगभग 1 लाख 50 हजार रुपए दिया जाता है।

इस राज्य में चल रही है ये योजना
लड़कियों के प्रोत्साहन के लिए मदद करने वाला कोई और नहीं बल्कि वो राज्य राजस्थान है। जहां पर लाड़ो प्रोत्साहन योजना के तहत लड़कियों को पैदा होने से लेकर 21 साल की उम्र तक 1 लाख 50 हजार रुपए दिए जाते हैं। इस योजना के जरिए सरकार राज्य में लड़कियों को सशक्त करना चाहती है।
राजश्री योजना बना लाड़ो प्रोत्साहन योजना
पहले मुख्यमंत्री राजश्री योजना के तहत बालिकाओं को 50,000 रुपये की सहायता दी जाती थी। दिसंबर 2024 में सरकार ने इस योजना का नाम बदलकर लाड़ो प्रोत्साहन योजना कर दिया और सहायता राशि को दोगुना कर दिया। लेकिन महिला दिवस के अवसर पर सीएम भजनलाल शर्मा ने 1 लाख की राशि को बढ़ा कर 1.50 लाख कर दिया है।
ये भी पढ़ें Rajasthan Myra: जानिए क्या है राजस्थान की मायरा परंपरा? जिसमें करोड़ों दे देते हैं गिफ्ट में
राशि वितरण का तरीका
इस योजना के तहत, बालिकाओं को जन्म से 21 वर्ष की आयु तक सात किश्तों में वित्तीय सहायता दी जाएगी।
जन्म पर - 5,000 रुपये
1 वर्ष की आयु पर (टीकाकरण के बाद) - 5,000 रुपये
स्कूल में प्रवेश (कक्षा 1 में) - 10,000 रुपये
कक्षा 6 में प्रवेश - 15,000 रुपये
कक्षा 10 में प्रवेश - 20,000 रुपये
कक्षा 12 में प्रवेश - 25,000 रुपये
स्नातक और 21 वर्ष की आयु पूरी होने पर - 70,000 रुपये
आवेदन की आवश्यकता नहीं
इस योजना के लिए अलग से आवेदन करने की आवश्यकता नहीं होगी। सरकारी अस्पतालों और जननी सुरक्षा योजना के तहत मान्यता प्राप्त निजी अस्पतालों में जन्म लेने वाली बच्चियों का डेटा स्वचालित रूप से पोर्टल पर अपलोड कर दिया जाएगा। वहीं पहले से राजश्री योजना में पंजीकृत बेटियां स्वतः नई योजना में शामिल हो जाएंगी।
ये भी पढ़ें Rajasthan News: होली पर भजनलाल सरकार की बड़ी सौगात! CNG-PNG समेत सभी गैसों के घटाए दाम, जानिए नई रेट लिस्ट












Click it and Unblock the Notifications