धौलपुर में 'लादेन' का आतंक, बाइक सवार को अगवा करके दी यातनाएं
धौलपुर। राजस्थान के धौलपुर जिले के कंचनपुर थाना इलाके के लालौनी निवासी इनामी बदमाश ओमवीर उर्फ लादेन पुत्र बने सिंह गुर्जर के द्वारा एक युवक को बंधक बनाकर जंगल में बेरहमी से मारपीट एवं यातना देने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।

2 अक्टूबर को दिया वारदात को अंजाम
वीडियो में युवक को बदमाश लादेन और उसके साथियों के द्वारा अगवा कर सुनसान जगह ले जाकर न केवल बेरहमी से पिटाई की गई बल्कि यातना देते हुए युवक को पानी की बोतल से यूरिन पिलाया गया। वारदात 2 अक्टूबर 2020 की बताया जा रही है। युवक ने कंचनपुर थाने में बदमाश लादेन और उसके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है, लेकिन बदमाश लादेन अभी फरार है।

आरोपी लादेन पर एसपी ने रखा ईनाम
घटना के बाद धौलपुर जिला पुलिस अधीक्षक की ओर से बदमाश लादेन की गिरफ्तारी पर पांच हजार का इनाम घोषित किया गया है। युवक के साथ मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस में खलबली मची हुई है। बता दें कि 2 अक्टूबर 2020 को गांव बुधुआ का नगला निवासी कान्हा ठाकुर बाइक से धौलपुर जा रहा था। तभी रास्ते में अरुआ नाले के पास छिपकर बैठे बदमाश ओमवीर उर्फ लादेन पुत्र बने सिंह गुर्जर ने साथियों के साथ बाइक से जा रहे कान्हा को रोक लिया और उसे अगवा कर सुनसान जगह पर ले गया।

कंचनपुरा पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल
जहां उसने अपने साथियों के साथ युवक को लाठी-डंडों से मारा-पीटा और अधमरा छोड़कर फरार हो गए। घटना की सूचना पर कंचनपुर थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर घायल युवक कान्हा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। कंचनपुरा एसएचओ लाखन सिंह ने बताया कि आरोपी लादेन एवं उसके साथियों के खिलाफ युवक का अपहरण एवं मारपीट करने का मुकदमा दर्ज किया।
-
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू












Click it and Unblock the Notifications