राजस्थान में पहली बार : दो सरकारी कर्मचारियों ने BDO व ग्राम सेवक को रिश्वत लेते ACB को पकड़वाया

बांसवाड़ा, 16 अगस्त। राजस्थान में संभवतया ऐसा पहली बार हुआ है जब दो सरकारी कर्मचारियों ने ही बीडीओ और ग्राम सेवक को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार करवाया है। एसीबी के हत्थे चढ़े ये अधिकारी कुशलगढ़ विकास अधिकारी यानी बीडीओ फिरोज खान और ग्राम सचिव मलजी धणावा है।

Kushalgarh BDO Firoz Khan and Gram Sevak Malji Dhanawa caught taking bribe in Banswara Rajasthan

एसीबी ने इन दोनों को 50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है। बीडीओ को 50 हजार की रिश्वत के साथ पकड़वाने वाला कर्मचारी वर्तमान में गोविंद भाबोर लोहारिया बड़ा में ग्राम विकास अधिकारी हैं। वहीं, दूसरे आरोपी मलजी धणावा को पकड़वाने वाला कर्मचारी मुकेश कुमार, कोटड़ा राणगा ग्राम पंचायत का तत्कालीन कनिष्ठ सहायक है।

इन सरकारी कर्मचारियों पर विकास अधिकारी की ओर से रिश्वत की राशि जुटाने के लिए दबाव बनाया जा रहा था। इसके बाद एसीबी में शिकायत की गई। आरोप है कि इन्होंने ग्राम पंचायतों में हुए निर्माण कामों की जांच नहीं करने की एवज में 2.85 लाख रुपए मांगे थे।

एएसपी माधोसिंह सोढ़ा कुशलगढ़ उपखण्ड की ग्राम पंचायत लोहारिया बड़ा, सातलिया और रामगढ़ में करीब 95 लाख रुपए का काम हुआ था। काम की कमियां नहीं निकालने के एवज में बीडीओ फिरोज खां ने लागत का 3 प्रतिशत कमीशन मांगा था। सत्यापन के दौरान बीडीओ की ओर से 50 हजार रुपए पूर्व में लिए जाने की पुष्टि हुई। बकाया कमीशन राशि के 50 हजार रुपए लेते हुए एसीबी ने उसे धरदबोचा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+