अलवर के कॉलेज से शुरू हुई थी कवि कुमार विश्वास की प्रेम कहानी, जानिए कौन हैं मंजू शर्मा?

Dr Kumar Vishwas Love story: 'कोई दीवाना कहता है.....' कहकर करोड़ों लोगों के दिल पर राज करने वाले मशहूर कवि कुमार विश्वास आज किसी भी परिचय के मोहताज नहीं हैं। उनकी कविताएं ना केवल दिल पर असर करती हैं बल्कि वो लोगों को मोहब्बत में भरोसा करना भी सिखाती हैं और इसी कारण डॉ कुमार विश्वास युवाओं में बहुत ज्यादा लोकप्रिय हैं।

Dr Kumar Vishwas

लेकिन आपको बता दें कि अपने शब्दों से लोगों को अपना मुरीद बनाने वाले कुमार विश्वास के दिल पर मंजू शर्मा का कब्जा है, जी हां हम बात कर रहे हैं कुमार विश्वास की पत्नी मंजू की, जिनके प्यार में कुमार विश्वास इस कदर दीवाने हुए कि उन्हें पाने के लिए ना तो उन्होंने जाति की चिंता की और ना समाज की फिक्र।

अलवर कॉलेज से शुरू हुई थी प्रेमकहानी

दरअसल इस प्रेम कहानी की शुरुआत राजस्थान के अलवर कॉलेज में हुई, जहां कुमार विश्वास इंजीनियरिंग की पढ़ाई छोड़कर लेक्चरर बनकर गए थे। उसी कॉलेज में मंजू शर्मा हिंदी की प्रोफेसर थीं। मूल रूप से अजमेर की रहने वाली मंजू शर्मा स्वभाव से काफी विनम्र और मृदुभाषी थीं।

कुमार विश्वास ने मंजू के लिए लिखी कविताएं

उनकी सादगी पर कुमार विश्वास अपना दिल हार बैठे और इसके बाद उन्होंने उनको देखकर कविताएं लिखनी शुरू की। मंजू शर्मा को भी जल्द ही कुमार विश्वास के मन की बातें समझ आ गईं, वो ते पहले से ही उनकी लेखनी से प्रभावित थीं और फिर एक दिन दोनों ने अपने दिल की बात एक-दूसरे से कह दी और साथ में जिंदगी गुजारने का फैसला कर लिया।

घरवालों को ये रिश्ता कबूल नहीं था...

लेकिन दोनों के घरवालों को ये रिश्ता कबूल नहीं था क्योंकि दोनों की जातियां अलग-अलग थीं लेकिन इसके बाद भी दोनों ने दोस्तों की मदद से पहले कोर्ट में फिर मंदिर में शादी की, दोनों को पूरा भरोसा था कि एक दिन जरूर दोनों के घरवाले उनके रिश्ते को स्वीकार करेंगे लेकिन उन दोनों को इसके लिए लंबा इंतजार करना पड़ा।

पहली बेटी के जन्म के बाद उमड़ा परिवारवालों का प्यार

दरअसल कुमार विश्वास और मंजू शर्मा जब अपनी पहली संतान के मम्मी-पापा बने तब जाकर घरवालों का दिल पसीजा लेकिन कहते हैं ना कि देर आए दुरुस्त आए, वही हुआ कुमार विश्वास और मंजू शर्मा के साथ, आज दोनों ही अपने परिवार वालों के सबसे प्रिय और दुलारे हैं।

दो बेटियों के पिता हैं कवि कुमार विश्वास

आज कुमार और मंजू दो बेटियों के मम्मी-पापा हैं। उनकी बड़ी बेटी का नाम अग्रता शर्मा है। अग्रता ने यूनाइडेट किंगडम के Warwick Business School से पढ़ाई की है तो वहीं छोटी बेटी का नाम कुहू है। दोनों जरा लाइमलाइट से दूर ही रहती हैं।

क्यों हैं मंजू शर्मा चर्चा में?

आज सुबह से ही कुमार विश्वास की पत्नी चर्चा में हैं, दरअसस मंजू शर्मा वर्तमान में राजस्थान लोक सेवा आयोग की सदस्य हैं। उन पर EO परीक्षा में OMR शीट बदलवाने के मामले में घूस लेने का आरोप लगा है। इस मामले में अरेस्ट हुए घुमंतू जाति कल्याण बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष गोपाल केसावत ने मंजू शर्मा समेत कई सदस्यों पर ओएमआर शीट बदलवाने के नाम पर 18.50 लाख रुपए घूस मांगने का आरोप लगाया है।

मंजू शर्मा को मिली क्लीन चिट!

हालांकि इस मामले की जांच कर रही टीम ने मौखिक रूप सं मंजू शर्मा और अन्य को क्लीन चिट दी है और कहा है कि अरेस्ट हुए लोग तो मंजू समेत अन्य किसी को पहचानते ही नहीं है, फिलहाल मामले की जांच जारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+