Kota Ram Navami News : रामनवमी जुलूस में 3 की मौत का Video Viral, हाईटेंशन लाइन से ऐसे छू गया था चक्र
30 मार्च 2023 को देशभर में रामनवमी का जुलूस निकाला गया। जुलूस के दौरान राजस्थान के कोटा जिले के गांव कोटड़ादीपसिंह में करंट लगने से तीन लोगों की मौत हो गई।

रामनवमी 2023 के मौके पर निकाले जा रहे जुलूस के दौरान करंट की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई। हादसा राजस्थान के कोटा जिले में बूढादीत पुलिस थाना इलाके के कोटड़ादीपसिंह गांव में हुआ है। पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
जानकारी के अनुसार गुरुवार शाम को गांव कोटड़ादीपसिंह में रामनवमी का जुलूस निकल रहा था। लोग नाचते गाते आगे चल रहे थे। डीजे भी बज रहा था और अखाड़ेबाज करतब भी दिखा रहे थे। अखाड़बाजों की चूक और विद्युत निगम की लापरवाही हादसे का कारण बनी।
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि रामनवमी जुलूस में सब कुछ ठीक चल रहा था। तभी एक अखाड़ेबाज का चक्र रास्ते के ऊपर से गुजर रही 11 हजार केवी के विद्युत लाइन के सम्पर्क में आ जाता है, जिससे जुलूस में करंट फैल जाता है और आधा दर्जन से ज्यादा उसकी चपेट में जाते हैं।
करंट लगने के कारण झुलसे आधा दर्जन लोग सड़क पर लेट गए। अचानक हुई घटना से जुलूस के दौरान भगदड़ मच गई। लोग इधर-उधर भागने लगे। फिर उन्होंने जमीन पर अचेत लेटे लोगों को बचाने की कोशिश की, मगर तब तक तीन लोगों को नहीं बचाया जा सका।
इनकी हुई मौत
कोटा जिले में रामनवमी जुलूस में जान गंवाने वालों में 21 वर्षीय अभिषेक नागर, 43 वर्षीय महेंद्र यादव और 20 वर्षीय ललित प्रजापति शामिल थे। ये तीनों गांव बड़ौद के रहने वाले थे। हादसे के बाद ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया और मरने वालों के परिवारों को मुआवजे दिलवाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। घटना के विरोध में शुक्रवार को बड़ौद बंद भी रहा।












Click it and Unblock the Notifications