'मुंह पर पॉलीथिन बांध गला घोंटा, हाथ बंधे थे, खिड़की टूटी थी', कोटा छात्र की मौत पर बोले पिता
राजस्थान के कोटा में रह रहे 18 वर्षीय छात्र मनजोत की आत्महत्या मामले में अब उनके पिता ने दावा किया है कि ये सुसाइड केस नहीं बल्कि ये मर्डर केस है। मनजोत उत्तर प्रदेश के रामपुर का रहने वाला था और इस साल अप्रैल में कोटा नीट की तैयारी करने के लिए आया था।
कोटा पुलिस के मुताबिक मनजोत 02 और 03 अगस्त की रात प्लास्टिक बैग का इस्तेमाल कर अपनी सांस रोकी और जान दे दी। पुलिस के मुताबिक जब वो मनजोत के विज्ञान नगर हॉस्टल कमरे में पहुंचे तो उसका मुंह पॉलीथिन से बंधा हुआ था और दोनों हाथ पीछे की ओर रस्सी से बांधे गए थे और शव बिस्तर पर पड़ा था।

मृतक के पिता बोले- बेटे की हुई हत्या
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मृतक मनजोत के पिता हरजोत सिंह ने कहा, '' मैं उत्तर प्रदेश के रामपुर का रहने वाला हूं। मनजोत की परसों ही अपनी मां से बात हुई थी। वह ठीक था और खुश था। उसे कोई हैरेसमेंट नहीं था। उसकी किसी ने हत्या की है।''
पिता ने आगे कहा, ''मनजोत के हाथ पीछे से बंधे थे। मुंह पर पानी डालकर गला घोंटा गया है। कमरे के पीछे वाली दोनों खिड़कियां टूटी हुई थीं, जाली कटी हुई थी। पुलिस इस मामले को सुसाइड का केस बना रही है। लेकिन ये हत्या है।''
'सुसाइड नोट वाली हैंडराइटिंग बेटे की नहीं...'
पिता ने कहा कि जिसके हाथ पीछे से बंधे हो, वो आत्महत्या कैसे कर सकता है। उसकी हत्या हुई है। उन्होंने दावा किया कि सुसाइड नोट तो कोई भी लिख सकता है। पिता का दावा है कि, 'सुसाइड नोट वाली हैंडराइटिंग बेटे की नहीं है।'
वहीं परिजनों का ये भी दावा है कि पुलिस के आने से पहले ही हॉस्टल स्टॉफ ने कमरे का दरवाजा तोड़ दिया था। बता दें कि कमरे के एक बोर्ड पर सुसाइड नोटा में लिखा था, ''सॉरी, हैप्पी बर्थडे पापा, मैंने जो भी किया है, अपनी मर्जी से किया है, तो प्लीज मेरे दोस्तों और पैरेंट्स को परेशान ना करें..।''
परिवार वालों ने FIR की मांग की
छात्र के शव को कोटा के एमबीएस अस्पताल पोस्टमार्टम कराया गया है। लेकिन परिजनों और रिश्तेदारों ने मोर्चरी के पास हंगामा किया है। उनका कहना है कि मामले पर जब तक एफआईआर नहीं की जाएगी, वो शव नहीं ले जाएंगे। पोस्टमार्टम के बाद बॉडी को फिलहाल मोर्चरी में रखी गई है।
परिवार वालों ने जांच के लिए उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से इंसाफ की गुहार लगाई है।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications