राजस्थान हत्याकांड: कौन है शंभूलाल, जिसने युवक को बेरहमी से मारकर जलाया

राजसमंद। जिले के राजनगर में अफराजुल शेख के सनसनीखेज हत्याकांड में सबसे बड़ी वजह हत्या के आरोपी शंभुलाल रेगर की सनक सामने आई है। पुलिस की जांच में शंभुलाल के जुड़ी कुछ ऐसी बातें सामने आईं है जिसे पढ़कर आप हैरान रह जाएंगे। शंभुलाल दो साल से बेरोजगार था। उसके माता-पिता गुजरात के आनंद में रहते हैं। शंभुलाल राजनगर में संयुक्त परिवार में रहता है। उसकी पत्नी, सोलह साल की बड़ी बेटी, तेरह साल की बेटी और ग्यारह साल का बेटा, दो शादीशुदा छोटे भाइयों की पत्नियां, उनके बच्चे साथ रहते हैं। शंभूलाल दसवीं फेल हैं।

नोटबंदी के चलते हुआ था बेरोजगार
शंभु पहले आणंद, भीलवाड़ा, दिल्ली के गुडगांव में मार्बल की ट्रेडिंग करता था, लेकिन नोटबंदी के बाद उसका ये धंधा फेल हो गया। इसके बाद से वह अक्सर अवारा की तरह घूमता रहा था। शंभुलाल बेरोजगार होने के चलते नशे का आदी हो गया था। वह अक्सर गांजा पीता था। इससे उसका स्वाभाव सनकी किस्म का हो गया था।उसके परिजनों ने बताया कि वह नशे में होने के बावजूद वह परिवार में पत्नी या बच्चों से मारपीट नहीं करता था।

छोटे भाई की पत्नी देती थी गुजारे के लिए पैसे
शंभूलाल के पिता रामलाल आणंद में मार्बल गोदाम पर हैंडिक्राफ्ट का काम करते हैं। उनका बिजनेस फेल हो जाने की वजह से वह मूर्तियां बनाने और मंदिरों का काम करने लगे थे। शंभु खुद भी कभी अाणंद आता जाता था। बेरोजगारी के चलते कुछ समय पहले उसने अपना एक मकान भी बेचा था। लेकिन पैसा उड़ा दिया। कुछ महीनों से उसके परिवार में उसके छोटे भाई की पत्नी, जो एक सरकारी कर्मचारी है, शंभु की पत्नी को तीन हजार रुपए प्रति माह की मदद भी देती थी। बदले में शंभु की पत्नी अपने देवर के बच्चों की देखभाल करती थी। इस घटना के बाद आरोपी की पत्नी का कहना है कि उसे घर चलाने के लिए मजदूरी करनी पड़ेगी।

सस्ता नेट होने की वजह से दिनभर देखता था भड़काऊ वीडियो
बेरोजगारी के चलते शंभू अधिकतर समय फ्री रहता था। वहीं नेट फ्री और सस्ता होने के बाद से वह दिन भर वीडियो देखता रहता था। उसे भड़काऊ धार्मिक वीडियो देखना पसंद करता था। पुलिस जांच में सामने आया है कि कुछ समय पहले शंभु ने एक महिला से एक लाख रुपए का कर्ज भी ले रखा था। इसके अलावा उसने पचास हजार रुपए का कर्ज छुटपुट लिया हुआ था। लोग रोज उसके घर आकर पैसे के लिए तकाजा करते रहते थे।












Click it and Unblock the Notifications