Kisan Andolan 2024: राजस्‍थान के 3 जिलों में धारा 144 लागू, दिल्‍ली कूच करने वाले रास्‍ते सील

kisan Andolan Reason: विभिन्‍न मांगों को लेकर किसान फिर आंदोलन की राह पर चल पड़े हैं। किसान 13 फरवरी को दिल्‍ली कूच कर रहे हैं। पंजाब, हरियाणा ही नहीं बल्कि उत्‍तर प्रदेश व राजस्‍थान से भी किसान दिल्‍ली पहुंच रहे हैं।

राजस्‍थान में श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ और नया जिला अनूपगढ़ किसान बाहुल्‍य इलाके हैं। यहां नहरी पानी से सिंचाई होती है। किसानों के चलो दिल्‍ली मार्च को देखते हुए राजस्‍थान के इन तीनों ही जिलों में न केवल धारा 144 लागू कर दी गई बल्कि दिल्‍ली की आने वाले रास्‍ते भी सील कर दिए गए हैं।

Kisan Andolan News today

किसान आंदोलन 2.0: किसानों की प्रमुख मांगें

-न्यूनतम समर्थन मूल्य के लिए कानूनी गारंटी
-स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशें लागू हो
-कृषि ऋण माफ हो।
-लखीमपुर खीरी हिंसा पीड़िता को न्‍याय मिले।
-भारत को WTO से बाहर निकाला जाए।
-कृषि उत्‍पाद, फल, सब्‍जी व दूध पर आयात शुल्‍क कम करने के लिए भत्‍ता।
-कृषि मजदूरों को दस हजार रुपए प्रतिमाह पेंशन।
-पीएम फसल बीमा योजना में सभी फसल शामिल हो।
-भूमि अधिक्रहण अधिनियम 2013 को उसी रूप में लागू किया जाए।

किसानों के दिल्‍ली कूच को देखते हुए श्रीगंगानगर, हनुमानगढ और अनूपगढ़ जिले से लगते पंजाब हरियाणा बॉर्डर को सील कर दिया गया है। पुलिस भी लोगों से अपील कर रही है कि इन दिनों पंजाब और हरियाणा की यात्रा करने से बचें। बहुत जरूरी होने पर ही यात्रा करें वरना यात्रा को स्थगित रखें।

मीडिया से बातचीत में हनुमानगढ़ एसपी डॉक्टर राजीव पचार के अनुसार किसान आंदोलन को देखते हुए जरूरी कार्य से दिल्‍ली जाने वाले यात्रियों की सुविधा के उनके वाहनों के लिए अलग से यातायात रूट बनाया गया है। उन रास्तों पर आप यात्रा करके पंजाब और हरियाणा राज्य में जरूरी कार्य होने पर ही जा सकते हैं।

यह रहेगा नया रूट

बीकानेर से भारतमाला पर हरियाणा जाने वाले भारी वाहन पल्लू, भानीपुरा, सरदारशहर होते हुए चूरू से हरियाणा जा सकेंगे। बीकानेर से भारतमाला पर हिसार की ओर जाने वाले सभी प्रकार के भारी वाहन पल्लू, न्योलखी, नोहर और भादरा होते हुए हिसार जा सकेंगे।

इसके अलावा हनुमानगढ़ से संगरिया की ओर जाने वाले सभी प्रकार के भारी वाहनों पर पूर्णतया प्रतिबंध रहेगा। श्रीगंगानगर से आने वाले भारी वाहन कैचियां चैक पोस्ट से वाया सूरतगढ़, अर्जुनसर होकर पल्लू से आगे जाएंगे।

निजी बसों का संचालन रुका

किसानों के दिल्‍ली कूच को लेकर राजस्थान से पंजाब और हरियाणा जाने वाली सभी निजी बसों का संचालन भी रोक दिया गया है। रोडवेज की बसों का संचालन भी राजस्थान की सीमा तक ही होगा। एहतियात के तौर पर पंजाब और हरियाणा में बसें नहीं जा सकेंगी। सीमावर्ती जिलों के मुख्य रास्ते पुलिस की ओर से बंद कर दिए गए हैं। जरूरी कार्य वालों के लिए अलग से वैकल्पिक रास्ते खोले गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+