Kiara Siddharth Wedding : होटल सूर्यगढ़ जैसलमेर में शादी करेंगे कियारा-सिद्धार्थ, डेली का किराया ₹ 2 Cr
Kiara Advani Siddharth Malhotra राजस्थान के जैसलमेर जिले में स्थित होटल सूर्यगढ़ में शाही शादी करेंगे। Hotel Suryagarh Jaisalmer इंडिया के टॉप 15 वेडिंग डेस्टिनेशन में शामिल है।

Kiara Advani Sidharth Malhotra Wedding : देश में शाही शादी के लिए राजस्थान पसंदीदा जगहों में टॉप पर है। बॉलीवुड की जोड़ी विक्की कौशल व कटरीना कैफ और आलिया भट्ट व रणबीर कपूर के बाद अब राजस्थान कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की शादी का भी साक्षी बनने वाला है।

कियारा व सिद्धार्थ 6 फरवरी 2023 को करेंगे रॉयल वेडिंग
कियारा व सिद्धार्थ ने रॉयल वेडिंग के लिए राजस्थान की उस जगह को चुना है, जो इंडिया के टॉप 15 वेडिंग डेस्टिनेशन में शामिल है। नाम है सूर्यगढ़ होटल। यह भारत पाकिस्तान सीमा पर जैसलमेर जिले में है। सम के धोरों के पास स्थित सूर्यगढ़ होटल में यारा-सिद्धार्थ की शादी डेट 6 फरवरी 2023 बताई जा रही है।
Recommended Video


सम के धोरों के पास सूर्यगढ़ होटल जैसलमेर में होगी
बता दें कि सूर्यगढ़ होटल जैसलमेर शहर से करीब 16 किलोमीटर दूर सम रोड पर है। करीब 65 एकड़ में फैला सूर्यगढ़ होटल आलीशान है। तमाम सुविधाएं यहां मौजूद हैं। सूर्यगढ़ होटल किले नुमा बना हुआ है। खूबसूरत पत्थरों पर नक्काशी के साथ-साथ शानदार इंटीरियर भी है। यहां पर मेहमानों का स्वागत भी राजस्थानी शाही अंदाज में होता है।

होटल सूर्यगढ़ का प्रतिदिन का किराया
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सूर्यगढ़ होटल जैसलमेर में अप्रैल से सितम्बर महीने में बिना अल्कोहल के एक दिन का खर्च करीब एक करोड़ 20 लाख रुपए और पर्यटन सीजन में बुक करवाने पर अक्टूबर से मार्च में करीब 2 करोड़ रुपए प्रतिदिन का किराया है।

कैसा है सूर्यगढ़ होटल?
होटल सूर्यगढ़ में 84 रूम, 92 बैडरूम बने हुए हैं। दो बड़े गार्डन व एक आर्टिफिशियल लेक भी है। इनके अलावा जिम, बार, इनडोर स्विमिंग पूल, पांच बड़े विला, 2 बड़े रेस्तरां व ओर्गेनिक गार्डन बने हुए हैं। यहां पर रूम का एक दिन का किराया 20 हजार से लेकर 2 लाख रुपए तक है। इन कमरों में राजशाही ठाटबाट का एहसास होता है।

होटल सूर्यगढ़ में फिल्मों की शूटिंग
शाही शादियों के लिए होटल सूर्यगढ़ में फिल्मों की शूटिंग भी होती है। हाउसफुल 4 और रेस 3 की अधिकांश शूटिंग भी यहीं पर हुई है। बॉलीवुड सितारों के लिए नेताओं को भी सूर्यगढ़ होटल काफी पसंद आता है। राजस्थान कांग्रेस संकट 2020 में सचिन पायलट समर्थक विधायक हरियाणा गए थे जबकि अशोक गहलोत गुट के विधायक को 14 दिन तक सूर्यगढ़ होटल में ठहराया गया था।












Click it and Unblock the Notifications