Khatushyamji Mela: खाटूश्‍यामजी मेले की व्‍यवस्‍थाएं बदलने में खर्च किए 35 Cr, VIP दर्शन खत्‍म

राजस्‍थान के सीकर जिले में 22 फरवरी से खाटूश्‍यामजी का लक्‍खी मेला चल रहा है, जो चार मार्च तक रहेगा। मेले में इस बार कई व्‍यवस्‍थाएं नई हैं, जिन पर करीब 35 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं।

Khatushyamji Mela 2023

हर तरफ श्‍याम भक्‍त। मुख पर बाबा श्‍याम के जयकारे। हाथों में निशान और दिल में हारे के सहारे के बाबा श्‍याम के धोक लगाने की चाह। चेहरे पर ना ही कई किलोमीटर के पैदल सफर की थकान और ना ही पैरों के छालों की परवाह। कुछ ऐसे ही नजारे इन दिनों राजस्‍थान के सीकर जिले में खाटूधाम की ओर जाने वाले रास्‍तों पर दिखाए दे रहे हैं।

खाटू मेला 2023 में बदल गईं व्‍यवस्‍थाएं

खाटूश्‍यामजी फाल्‍गुन लक्‍खी मेला 2023 चल रहा है, जो 22 फरवरी से शुरू हुआ है। खाटू का मुख्‍य मेला चार मार्च तक चलेगा। इसके बाद भी बड़ी संख्‍या में श्‍याम भक्‍त खाटूधाम में रुकेंगे और वे बाबा श्‍याम के फूलों की होली खेलकर जाएंगे। इस दौरान खाटूश्‍यामजी में बाबा श्‍याम का खजाना लूटने की रस्‍म भी होगी। खाटू मेला 2023 में अनेक व्‍यवस्‍थाएं बदली गई हैं। अब श्‍याम भक्‍तों को खाटू ग्राउंड में पहुंचने के बाद दर्शनों के लिए मंदिर तक आने में पहले की तूलना में आठ किलोमीटर कम चलना पड़ेगा। अब खाटू दरबार में वीआईपी दर्शनों की व्‍यवस्‍था को पूरी तरह से खत्‍म कर दिया गया है।

दर्शनों के लिए 14 नई लाइनें बनाई गई

खाटूश्‍यामजी लक्‍खी मेला 2023 से पहले वीवीआईपी दर्शनों की व्‍यवस्‍था के तहत पीछे के रास्ते से श्‍याम मंदिर कमेटी के ऑफिस तक लाया जाता था। वीआईपी को इस रास्‍ते से बाबा श्‍याम के दर्शन करवाए जाते। उनको मोरछड़ी से आर्शीवाद भी मिलता। अब खाटूश्‍यामजी मंदिर में दर्शनों की नई व्‍यवस्‍था के तहत पीछे का रास्‍ता तोड़कर दर्शनों के लिए 14 नई लाइनें बनाई गई हैं।

खाटू के रास्‍ते किए चौड़े

पिछले साल खाटूश्‍यामजी में भगदड़ मचने पर तीन श्‍याम भक्‍तों की मौत हो गई थी। इसके बाद से मंदिर के पट बंद कर दिए गए थे और व्‍यवस्‍थाओं की नए सिरे से समीक्षा की। 10 फीट चौड़े रास्‍ते को 40 फीट बढ़ाया गया। जिगजैग के का रास्‍ता कम करके 10 किलोमीटर तक कर दिया। यही वजह है कि एक मिनट में 90 से 120 श्‍याम भक्‍त दर्शन कर पा रहे।

सुरक्षा के पुख्‍ता इंतजाम

श्‍याम मंदिर कमेटी की ओर से खाटू मेले में सुरक्षा के पुख्‍ता इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा का जिम्‍मा पांच सिक्‍योरिटी कंपनियों को हायर किया है। 1200 सुरक्षा गार्ड लगाए गए। इनके अलावा खाटूश्‍यामजी पु‍लिस, होमगार्ड व 1100 स्काउट्स गाइड की टीम भी मेले में मौजूद रहेंगे। चार-चार टुकड़ी में जवानों को घोड़ो पर गश्‍त करने के लिए लगाया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+