खाटूश्यामजी मंदिर में अर्जी लगाने की सही विधि क्या है? पुजारी ने बताया अर्जी कैसे लिखनी चाहिए?
khatu Shyam Mein Arji Kaise Lagaye: बाबा श्याम का फाल्गुन लक्खी मेला 2025 चल रहा है। 28 फरवरी से शुरू होकर 11 मार्च तक चलने वाले खाटू मेला 2025 में रोजाना बड़ी संख्या में श्याम भक्त अपनी अरदास लेकर खाटूधाम के दरबार में पहुंच रहे हैं। कोई शीश झुकाकर। कोई मन्नत का धागा बांधकर तो कोई अपनी अरदास पर्ची पर लिखकर बाबा के दरबार में दे जा रहा है।
आपके मन में कभी सवाल उठा होगा कि हारे के सहारे बाबा श्याम के दरबार में आखिर अर्जी लगाने की सही विधि क्या है? कैसे अर्जी लगाएं। उसमें क्या और कैसे लिखें? इस सवाल का जवाब पुजारी ने दिया है।

इंस्टाग्राम पर official_khatushyamdarshan नाम की आईडी से अपलोड एक वीडियो में बाबा श्याम के पुजारी से मीडिया ने पूछा कि क्या खाटूश्यामजी मंदिर में अर्जी लगाने की भी कोई विधि है? इसके जवाब में पुजारी ने अर्जी लगाने व उसमें लिखने वाली बातों के बारे में विस्तार से बताया है, जो इस प्रकार से है।
खाटूश्यामजी मंदिर में अर्जी लगाने की विधि (Khatu shyam ki arji kis din lagana chahiye)
-सफेद कोरा कागज पर लाल स्याही के पेन से अर्जी लिखें।
-कागज पर लिखो-श्री श्याम बाबा 1008 बार कोटि कोटि प्रणाम आपके चरणों में।
-अर्जी पर श्याम भक्त अपना नाम और काम (समस्या) जरूर लिखें।
-अर्जी में आगे लिखें कि बाबा श्याम आप तो अंतर्यामी हो। आपको सब पता ही है। मैं क्या लिखूं? फिर भी एक मनुष्य होने के आपका दास हूं। यह अर्जी में लिख रहा है। कृपा इसे स्वीकार करना और मेरा काम पूरा करना।
-अर्जी में नीचे अपना नाम लिख दो और फिर नाले पर मौळी से बांधकर दक्षिणा के साथ बाबा के दरबार में अर्जी लगवा दो।
वैलेंटाइन डे पर रोहन के लिए लड़की ने लगाई पर्ची
वैलेंटाइन डे 2025 के मौके पर खाटूश्यामजी मंदिर से एक पत्र वायरल हुआ था, जो किसी लड़की ने रोहन नाम के लड़के के लिए बाबा श्याम के दरबार में बतौर अर्जी लगाया था। लड़की ने लिखा था कि 'बाबा मैं रोहन को अपनी जिंदगी में वापस चाहती हूं। अगर वो मेरे लिए सही हो तो उसको मेरी जिंदगी में वापस भेज देना। मैं चाहती हूं जिससे मेरी मंगनी हुई है। उसी से शादी हो। मैं उसे खोना नहीं चाह रही है। शायद वो मुझे। आप सब जानते हो न ठाकुर जी। सबकुछ ठीक कर दो। मेरी शादी उससे उससे हो जाए। श्याम प्रभु।'

हर साल आती हैं लाखों अर्जी
हारे का सहारा बाबा श्याम के दरबार में हर साल लाखों भक्त पहुंचते हैं। इसके अलावा बाबा श्याम के नाम भक्तों के पत्र भी बड़ी संख्या में आते रहते हैं। देश-विदेश में रहने वाले श्याम भक्त समयाभाव या लंबी दूरी की वजह से नियमित रूप से बाबा के दरबार में नहीं आ पाते हैं वे पत्र भेजकर अपनी अरदास की अर्जी लगाते हैं।
यह भी पढ़ें- Khatu Mela 2025: बाबा श्याम ने 3 बाण से जो पीपल छेदा, वो आज भी मौजूद, VIDEO में देख लो हर पत्ते में हैं छेद
-
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम












Click it and Unblock the Notifications