Khatu Mela 2025: पाकिस्तान समेत इन देशों में भी हैं बाबा श्याम के मंदिर, जानिए वहां कैसे भरता है खाटू मेला?
Khatu Mela 2025: राजस्थान के सीकर जिले के दांतारामगढ़ उपखंड के खाटू कस्बे में आज 28 फरवरी से बाबा श्याम का फाल्गुन लक्खी मेला शुरू हो गया है, जो इस बार 11 मार्च तक चलेगा। खाटू मेला 2025 में चहुंओर आस्था का सैलाब उमड़ रहा है।
खाटूधाम की ओर आने वाले हर रास्ते में बाबा श्याम के जयकारे सुनाई दे रहे हैं। श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव 2025 के मौके पर आइए जानते हैं कि दुनिया में खाटू के अलावा पाकिस्तान समेत किन-किन देशों में बाबा श्याम के मंदिर बने हुए हैं। उन मंदिरों के मेले व परंपराएं क्या हैं?

भारत में राजस्थान के सीकर में खाटूयामजी मंदिर बना हुआ है जबकि पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, थाईलैंड, नेपाल व म्यांमार आदि में भी बाबा श्याम के भव्य मंदिर बने हुए हैं। उन मंदिरों की स्थापना करने वाले श्रद्धालुओं का खाटूधाम से भी गहरा जुड़ाव है।
Khatushyamji Temple in Pakistan: पाकिस्तान में खाटूश्यामजी मंदिर
पाकिस्तान में दो प्रमुख खाटूश्यामजी के मंदिर हैं, जिनमें से एक हैदराबाद और दूसरा कराची में स्थित है। हैदराबाद का मंदिर 60 साल से अधिक पुराना है, जबकि कराची का मंदिर 12 साल पहले स्थापित हुआ था। कराची के मंदिर का निर्माण फोटोग्राफर प्रदीप आदिवाल ने 2010 में कराया था, जो अब वहां के पुजारी भी हैं। उनका परिवार जोधपुर से ताल्लुक रखता है और विभाजन के दौरान पाकिस्तान चले गए थे।
Khatu Shyam Ji Temple in Australia: ऑस्ट्रेलिया में में खाटू श्याम जी मंदिर
ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न के एपिन शहर में भारतीय मूल के लोगों ने खाटूश्यामजी का मंदिर स्थापित किया है। यह मंदिर दो से तीन साल पहले बनवाया गया था, और इसमें बाबा श्याम की प्रतिमा विराजित की गई है। इस अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिसमें स्थानीय हिंदू समुदाय ने बड़ी संख्या में भाग लिया।
Khatu Temple in Thailand: थाईलैंड में खाटू मंदिर
थाईलैंड के बैंकॉक में सनातन धर्म मंदिर में खाटूश्यामजी की प्रतिमा स्थापित की गई है। यहां हर रविवार को धार्मिक कार्यक्रम और भंडारा आयोजित होता है, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय हिंदू परिवार हिस्सा लेते हैं। हालांकि, यहां पर मेला नहीं लगता है, लेकिन बाबा श्याम के प्रति आस्था की कोई कमी नहीं है।
Khatudham Temple in Nepal: नेपाल में खाटूधाम मंदिर
नेपाल की राजधानी काठमांडू के कमल पोखरी में लक्ष्मी नारायण मंदिर के भीतर बाबा श्याम की प्रतिमा विराजित है। यहां हर साल कार्तिक एकादशी के दिन बाबा श्याम का उत्सव मनाया जाता है, जबकि हर शुक्रवार को बाबा के कीर्तन होते हैं। काठमांडू में बाबा श्याम के भक्तों की संख्या बढ़ रही है, जो इस मंदिर में नियमित रूप से आते हैं।
Baba Shyam Temple in Myanmar: म्यांमार में बाबा श्याम का मंदिर
म्यांमार के यांगून में भी खाटूश्यामजी का एक मंदिर स्थित है, जो लक्ष्मी नारायण मंदिर के परिसर में स्थित है। यहां हर महीने की एकादशी को भजन-कीर्तन आयोजित किए जाते हैं, जिसमें भक्तों का हुजूम उमड़ता है। म्यांमार में भी बाबा श्याम के प्रति श्रद्धा दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है।
यह भी पढ़ें- Khatu Mela 2025 All Details: खाटू श्याम जी मेला में दर्शन, पार्किंग, लोकेशन व सुरक्षा की जानकारी एक क्लिक पर












Click it and Unblock the Notifications