khatu mela 2020 : पाकिस्तान में भी शुरू हुई खाटूश्यामजी के फाल्गुनी मेले की तैयारियां, इन 3 शहरों में हैं श्याम मंदिर

खाटूश्यामजी (सीकर)। राजस्थान के सीकर जिले के खाटू कस्बे में खाटूश्यामजी के फाल्गुनी लक्खी मेले की तैयारियां शुरू हो गई हैं। खाटू मेला 2020 की शुरुआत 27 फरवरी से होगी। हिन्दुस्तान में दस दिन तक चलने वाले बाबा श्याम के फाल्गुनी मेले को लेकर पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में भी तैयारियां हो रही हैं।

श्याम मंदिरों की विशेष सजावट शुरू

श्याम मंदिरों की विशेष सजावट शुरू

पाकिस्तान में भी बाबा श्याम के लाखों भक्त हैं। वहां के हैदराबाद, कराची और पसनी में बाबा श्याम के भव्य मंदिर भी हैं। इन दिनों पाकिस्तान में भी बाबा श्याम के ​मंदिरों की विशेष सजावट और फाल्गुनी की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। बाबा श्याम का बाना और पगड़ी बनाने में श्याम भक्त जुटे हुए हैं।

पाकिस्तान के कराची में बाबा श्याम का मेला छह से

पाकिस्तान के कराची में बाबा श्याम का मेला छह से

भारत के राजस्थान के सीकर जिले में स्थित खाटूश्यामजी का मेला 27 फरवरी से शुरू होकर दस दिन तक चलेगा जबकि पाकिस्तान में तीन दिवसीय खाटू मेला का आगाज छह मार्च से होगा। पाकिस्तान के कराची के रणछोड़ शहर में स्थित श्याम मंदिर के पुजारी प्रदीप आदिवाल ने बताया कि सरहद पार भी खाटू फाल्गुनी मेले में श्याम भक्तों का उत्साह देखते बनता है। वहीं, हैदराबाद के श्याम मंदिर के पुजारी आशानंद के अनुसार उनके वहां खाटू मेला 4 से 6 मार्च तक भरेगा। पसनी के श्याम मंदिर के पुजारी किशोरदास के अनुसार पसनी श्याम मंदिर में 6 मार्च को एक दिवसीय मेला भरेगा।

 प्रमिला बाई तैयार कर रही बाबा श्याम की पगड़ी

प्रमिला बाई तैयार कर रही बाबा श्याम की पगड़ी

पा​किस्तान के सिंध प्रांत के लाडखाना शहर से बाबा के बाने के लिए कपड़ा मंगवाया है, जिसको प्रमिला बाई तैयार कर रही है। वहीं, बाबा श्याम की पगड़ी के लिए कराची से कपड़ा मंगवाया गया है। यह पगड़ी राजेश आदिवाल तैयार करेंगे। बाना और पगड़ी एकादशी के दिन बाबा श्याम को पहनाया जाएगा।

पाकिस्तान में बड़ा हार द्वादशी पर पहनाएंगे

पाकिस्तान में बड़ा हार द्वादशी पर पहनाएंगे

बता कि पाकिस्तान में भरने वाले खाटू मेले के दौरान हैदराबाद से गेंदा, गोल्डन, कट फ्लॉवर, लीरिज, गुलाब आदि के फूलों से बाबा का शृंगार किया जाएगा। वहीं, बड़ा हार द्वादशी को पहनाया जाएगा। हार बनाने का काम किशोर जावा कर रहे हैं। प्रसाद में छप्पन भोग के अलावा लंगर में दाल, चावल, आलू बिरयानी, मिक्स वेज, खीर-चूरमा के भोग मेले के दौरान बाबा को लगाए जाएंगे और भक्क्तों में बांटे जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+