#KatrinaKaifWedding : जिस गेट से केंद्रीय मंत्री तक की No Entry, उधर से ही निकले कैट-विक्की

सवाई माधोपुर, 7 दिसम्बर। साल 2021 की सबसे चर्चित शाही शादी ( Vicky Katrina Wedding ) का आज राजस्थान भी साक्षी बनेगा। कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी का तीन दिवसीय समारोह आज से राजस्थान में शुरू हो गया है।

450 साल पुराना है बरवाड़ा फोर्ट

450 साल पुराना है बरवाड़ा फोर्ट

बॉलीवुड की यह खूबसूरत जोड़ी राजस्थान की राजधानी जयपुर से 133 ​किलोमीटर दूर सवाई माधोपुर जिले के चौथ का बरवाड़ा स्थित 450 साल पुराने बरवाड़ा फोर्ट में 7 से 9 दिसम्बर के बीच शादी रचा रही है।

परिवार के दस लोगों के साथ पहुंचे

परिवार के दस लोगों के साथ पहुंचे

सोमवार को मुम्बई में मैरिज रजिस्टर्ड करवाने के बाद शाम को सवा आठ बजे विक्की कौशल और कैटरीना कैफ अपने परिवार के दस लोगों के साथ चार्टर्ड प्लेन से जयपुर के सांगानेर एयरपोर्ट पर पहुंचे। यहां से कार में सवार होकर होटल सिक्स सेंस यानी बरवाड़ा फोर्ट आए। यहीं पर रात बिताई।

विक्की और कैट मुम्बई से जयपुर पहुंचे

विक्की और कैट मुम्बई से जयपुर पहुंचे

विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की शादी से जुड़ी हर छोटी बड़ी बात सुर्खियों पा रही है। इसी तरह का एक वाक्या जयपुर एयरपोर्ट पर उस वक्त हुआ जब विक्की और कैट मुम्बई से जयपुर पहुंचे थे।

व्हीकल गेट से निकाला

व्हीकल गेट से निकाला

दरअसल, कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की गाड़ी को जयपुर एयरपोर्ट से ब्यूरो आफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी ने सुरक्षा मानकों को ताक पर रखते हुए व्हीकल गेट से निकाला ज​बकि इस गेट से केंद्रीय मंत्रियों तक की नो एंट्री है। इस गेट से सिर्फ गृह मंत्रालय द्वारा नामित अतिविशिष्ट अतिथि ही निकल सकते हैं।

करीब 120 मेहमान भी आए हैं

करीब 120 मेहमान भी आए हैं

बता दें कि कैटरीना की शादी की सारी रस्में नौ दिसंबर को पूरी होंगी। कैटरीना कैफ विकी कौशल के साथ करीब 120 मेहमान भी आए हैं। शादी में शरीक होने सवाई माधोपुर आए मेहमानों को नाहरगढ़ होटल में ठहराया गया है। कैटरीना और विकी कौशल का परिवार होटल सिक्स सेंस के सुईट में 3 दिन रुकेगा। स्थानीय प्रशासन ने भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कमर कसी हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+