कौन-कौन हैं करणी सेना चीफ सुखदेव सिंह की 3 बीवीयां? पहली दोनों को छोड़ तीसरी के साथ क्यों रहते थे लिव-इन में
Karni Sena chief Sukhdev Singh Gogamedi Wife: राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की 05 दिसंबर को राजस्थान के जयपुर में उनके घर पर गोली मारकर हत्या कर दी थी। सुखदेव गोगामेड़ी के शूटर गिरफ्तार हो गए हैं। सुखदेव सिंह की हत्या के बाद उनकी तीन 'बीवीयां' खुलकर सामने आई हैं और अपने पति के लिए इंसाफ मांगा है। इसके बाद से सोशल मीडिया पर हर कोई ये जानना चाहता है कि उनकी जिंदगी में रह चुकीं तीन महिलाएं कौन हैं?
आइए जानें कौन-कौन हैं ये तीनों पत्नियां? साथ ही आपको ये भी बताएंगे कि अपनी पहली दोनों बीवीयों को छोड़कर सुखदेव सिंह तीसरी महिला के साथ लिव-इन में क्यों रहने लगे थे।

कौन-कौन हैं करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की 3 बीवीयां?
Shakuntala Chaudhary: सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की पहली पत्नी शकुंतला चौधरी कौन हैं?
सुखदेव सिंह गोगामेड़ी ने पहली पत्नी का नाम शकुंतला चौधरी है। सुखदेव सिंह गोगामेड़ी ने शकुंतला चौधरी से पहली शादी की थी। शकुंतला चौधरी हरियाणा की रहने वाली एक जाट महिला हैं। शकुंतला चौधरी हरियाणा पुलिस में होमगार्ड थीं। हालांकि कुछ कारणों की वजह से उनकी नौकरी चली गई थी।
शादी के कुछ सालों बाद ही शकुंतला से सुखदेव सिंह ने तलाक ले लिया था। इसके बाद से ही वह गोगामेड़ी गांव में ही रह रही है। शकुंतला से सुखदेव सिंह को कोई संतान नहीं है। हत्याकांड के बाद वह जयपुर पहुंची हैं।
Sheela Shekhawat: सुखदेव सिंह की दूसरी पत्नी शीला शेखावत कौन हैं?
सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की दूसरी पत्नी शीला शेखावत हैं। सुखदेव सिंह गोगामेड़ी ने साल 2009 में शीला शेखावत से शादी की थी। शीला हनुमानगढ़ जिले के भादरा जिले में रहती हैं।
शीला शेखावत ने विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए पर्चा भी भरा था लेकिन अपना नाम वापस ले लिया था। सुखदेव सिंह और शीला शेखावत की दो बेटियां उर्वशी शेखावत और यशस्वी सिंह शेखावत है।
Sapna Soni: सुखदेव सिंह की 'तीसरी' पत्नी सपना सोनी कौन हैं?
सुखदेव सिंह की 'तीसरी' पत्नी का नाम सपना सोनी है। हालांकि सुखदेव सिंह ने इनसे शादी की है या नहीं, इसकी कोई अधिकारिक जानकारी नहीं है। कहा जाता है कि सुखदेव सिंह सपना सोनी के साथ लिव इन में जयपुर के श्याम नगर में रहते थे।
सुखदेव की दूसरी पत्नी शीला और सपना के बीच हमेशा झगड़ा होता रहता था और विवाद था। दोनों बीवीयां ने कई बार सोशल मीडिया पर वीडियो डालकर एक-दूसरे पर आरोप लगाए थे।
कहा जाता था कि सपना सोनी ने पहले सुखदेव सिंह पर 376 का मुकदमा भी दर्ज करवाया था। हालांकि उन्होंने अपने सारे आरोपों को वापस ले लिया था और लिव इन में रहने लगी थी।












Click it and Unblock the Notifications