करौली की नर्स की लव स्टोरी : प्रेम प्रसंग में बाधा बने पति की पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की हत्या

करौली। राजस्थान के करौली जिले के मासलपुर के नारायणा क्षेत्र में 25 दिसंबर को युवक का शव मिलने के मामले का पुलिस टीम ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है।

Karauli Nurse Hemlatas Love Story Husbands wife murders with lover

मृतक की पत्नी हेमलता कैलादेवी चिकित्सालय में नर्स के पद पर कार्यरत हैं। प्रेम प्रसंग में बाधा बनने के कारण अपने प्रेमी पिंटू के साथ मिलकर पति भैंरोसिंह उर्फ बनवारी की हत्या कर दी। फ़िलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर जांच में जुटी है।

करौली एसपी मृदुल कच्छावा ने बताया कि 25 दिसंबर को मासलपुर के नारायणा क्षेत्र में युवक का शव पड़ा होने की सूचना मिली थी। सूचना पर मासलपुर थानाधिकारी ने शव को कब्जे में लेकर पहचान के प्रयास किए। फिर करौली जिले के कैलादेवी पुलिस थाने में मृतक की पत्नी हेमलता द्वारा गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने की जानकारी मिली।

इससे मृतक की पहचान भैंरोसिंह उर्फ बनवारी के रूप में हुई। साथ ही 8-10 लोगों के खिलाफ पति को उठाकर ले जाने और हत्या की प्राथमिकी मासलपुर थाने में पेश की। मृतक और उसकी पत्नी की फोन लोकेशन एवं कॉल डिटेल के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की। पत्नी द्वारा दो तरह की बात सामने आने पर उससे कड़ाई से पूछताछ की। उसके बाद मृतक की पत्नी ने पुलिस के सामने पति की हत्या करना स्वीकार कर लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+