Karanpur Seat: करणपुर सीट पर पांच जनवरी को होगा मतदान, विधायक की मौत की वजह से टल गए थे चुनाव

Karanpur Sriganganagar Rajasthan: राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 की श्रीकरण्‍पुर सीट पर भी चुनाव की नई तारीखों की घोषणा हो गई है। श्रीकरणपुर में पांच जनवरी को मतदान होगा और 8 जनवरी को मतों की गिनती की जाएगी।

श्रीगंगानगर जिले की करणपुर सीट पर भी राजस्‍थान विधानसभा की अन्‍य 199 सीटों के साथ ही 25 नवंबर को ही चुनाव होने थे। नामांकन पत्र भी दाखिल किए जा चुके थे। कांग्रेस से नामांकन मौजूदा विधायक गुरमीत सिंह कुन्‍नर ने भरा था, मगर नामांकन के बाद कुन्‍नर की मौत हो गई। इसलिए करणपुर में चुनाव टाल दिए गए थे।

Karanpur Seat

अब करणपुर विधानसभा चुनाव 2023 के लिए 12 दिसंबर को अधिसूचना जारी होगी। 19 दिसंबर तक नामांकन पत्र दाखिल किए जा सकेंगे। 20 को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 22 को नाम वापसी। 5 जनवरी को वोट डाले जाएंगे।

उल्‍लेखनीय है कि राजस्‍थान विधानसभा की 200 में से 199 सीटों पर 25 नवंबर को मतदान हुआ और 3 दिसबंर को वोटों की गिनती की गई। भाजपा ने 115 और कांग्रेस ने 69 सीटें जीतीं। अबकी बार प्रचंड मिलने के बाद राज बदल गया गया और सत्‍ता परिवर्तन का रिवाज कायम रहा।

अब राजस्‍थान में भाजपा की सरकार बनने जा रही है। अभी तक भाजपा ने राजस्‍थान का नया मुख्‍यमंत्री घोषित नहीं किया है। वसुंधरा राजे सिंधिया, तिजारा सीट से विधायक का चुनाव जीतकर आए अलवर सांसद बाबा बालकनाथ योगी, विद्याधरनगर सीट से विधायक का चुनाव जीतकर आई राजसमंद सांसद दीया कुमारी, जोधपुर सांसद गजेंद्र सिंह शेखावत मुख्‍यमंत्री बनने की दौड़ में शामिल हैं।

दिल्‍ली में राजस्‍थान ही नहीं बल्कि मध्‍य प्रदेश व छत्‍तीसगढ़ के लिए भी सीएम का नाम तय करने में मतगणना के बाद से ही मंथन चल रहा है। देखने वाली बात यह होगी कि प्रचंड बहुमत के बाद किसके सिर पर ताज सजेगा।

यह भी पढ़ें- Vasundhara Raje Untold Story: राजस्‍थान CM बनने से पहले जानें वसुंधरा राजे की कहानी, कौन हैं पति हेमंत सिंह?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+