गांधी परिवार पर दिए बयान को लेकर घिरे कपिल सिब्बल, गहलोत बोले- वो कांग्रेस की ABC तक नहीं जानते
जयपुर, मार्च 15। पांच राज्यों में हुई हार के बाद से कांग्रेस पार्टी में लगातार मंथन का दौर जारी है। जी23 के नेताओं ने हाईकमान से फिर नेतृत्व बदलने की मांग की है। इन नेताओं में कपिल सिब्बल भी शामिल हैं, जिन्होंने गांधी परिवार को ही लीडरशिप से हटाने की मांग कर डाली। कपिल सिब्बल के इस बयान पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा है कि कपिल सिब्बल को कांग्रेस पार्टी की ABC तक नहीं पता है।

क्या कहा है अशोक गहलोत ने?
मीडिया से बात करते हुए अशोक गहलोत ने कहा है कि कपिल सिब्ब कांग्रेस संस्कृति के व्यक्ति नहीं हैं, वो एक मशहूर वकील हैं, जिन्होंने कांग्रेस में एंट्री ली है। अशोक गहलोत ने कहा कि उन्हें सोनिया और राहुल जी ने काफी मौके दिए हैं, जो लोग कांग्रेस की ABC नहीं जानते उन्हें इस तरह के बयान नहीं देने चाहिए। अशोक गहलोत ने आगे कहा कि कांग्रेस कल्चर में काम करते-करते फिर धीरे-धीरे चांस मिलता है, लेकिन सोनिया गांधी के आशीर्वाद और राहुल गांधी के सहयोग से उन्हें सीधे केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह मिली।
क्या कहा था कपिल सिब्बल ने?
आपको बता दें कि पांच राज्यों में पार्टी की हार के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने विचार-मंथन सत्र आयोजित करने के पार्टी के फैसले की आलोचना करते हुए गांधी परिवार को पार्टी के नेतृत्व से अलग होने की सलाह दी थी। उन्होंने कहा था कि यह सही समय है जब गांधी परिवार से कांग्रेस की लीडरशिप से हट जाना चाहिए और नेतृत्व की भूमिका के लिए और किसी अन्य व्यक्ति को मौका देना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications