राजस्थान: जेजेपी ने जारी की उम्मीदवारों की चौथी सूची, पूर्व विधायक समेत इन दिग्गजों को मिला टिकट
राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) ने रविवार को अपनी प्रत्याशियों की चौथी सूची जारी कर दी है। जेजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला की स्वीकृति के बाद पार्टी ने चौथी लिस्ट जारी की।
चौथी लिस्ट में आठ उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई है। जेजेपी ने कामा विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक शमशूल हसन, नसीराबाद से किसान नेता जीवराज जाट, सूरसागर से पत्रकार इम्तियाज अहमद, रायसिंह नगर से संजय चौहान बावरी और तारानगर से विनय कुमार शर्मा को टिकट दिया है।

वहीं, जेजेपी ने पीलीबंगा सीट से राजकुमार को टिकट दिया है, जो पीलीबंगा नगरपालिका के दो बार चेयरमैन रह चुके हैं। गंगापुर से ओमप्रकाश शर्मा को चुनावी मैदान में उतारा है, जो पूर्व में इनेलो के प्रदेश महासचिव रह चुके हैं। चूरू से संपत सिंह राठौड़ को टिकट दी गई है, जो समाजसेवी संस्था करणी सेना के संस्थापक रहे हैं और पूर्व विधायक स्वर्गीय जीवराज सिंह के भतीजे हैं।
जेजेपी ने राजस्थान में अब तक 22 उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं और ये सभी प्रत्याशी जेजेपी के चुनाव चिन्ह चाबी के निशान पर लड़ेंगे। सोमवार को जेजेपी प्रत्याशियों के नामांकन कार्यक्रम में जेजेपी के वरिष्ठ नेता शिरकत करेंगे और साथ ही जनसम्पर्क भी करेंगे।
यह भी पढ़ें- राजस्थान में बीजेपी की कोई तस्वीर नहीं, ED की कार्रवाई सिर्फ BJP का अस्तित्व बचाने की कोशिश: सीएम गहलोत












Click it and Unblock the Notifications