सड़क पर 8 माह के बच्चे की 'मौत' कर बनकर आई नीलगाय, 4 अन्य लोगों की भी जान जोखिम में

झुंझुनू। राजस्थान के झुंझुनूं जिले के डुमोली-मुरादपुर सड़क मार्ग पर दोपहर को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में आठ माह के बच्चे की मौत हो गई। वहीं चार लोग गंभीर घायल हो गए।

Jhunjhunus 8 Month Old Child Dies in accident on Dumoli Khurd Road

जानकारी के अनुसार गुरुवार दोपहर को डुमोली व मुरादपुर के बीच सड़क पर मोटरसाइकिल के आगे अचानक नीलगाय आने से मोटरसाइकिल फिसल गई, जिससे 65 वर्षीय जगदीश पुत्र भाताराम निवासी डुमोली, 18 वर्षीय कृष्ण कुमार पुत्र रमेश निवासी डाबला, 30 वर्षीय राजबाला पत्नि विक्रम निवासी डाबला व 6 वर्षीय तनु घायल हो गई। वहीं हादसे में आठ माह के बच्चे की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घायलों को 108 एम्बुलेंस की सहायता से सिंघाना सीएचसी में भर्ती करवाया गया। जहां प्रभारी डाॅ चन्द्रशेखर गजराज के नेतृत्व में घायलों का उपचार किया गया।

सभी घायलों की हालत गंभीर होने पर झुंझुनूं रेफर कर दिया गया। पुलिस ने घटनास्थल पर जाकर मौका मुआयना किया। हादसे का शिकार हुए लोग डुमोली से रिश्तेदार की शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। डुमोली के बस स्टैण्ड से निकलते ही यह सडक हादसा हो गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+