jan Sangharsh Yatra: पवन खेड़ा के जन संघर्ष यात्रा का मजाक उड़ाने पर Sachin Pilot ने दिया जवाब

jan Sangharsh Yatra Rajasthan: राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 से पहले जन संघर्ष यात्रा शुरू करके सचिन पायलट ने कांग्रेस आलाकमान में खलबली मचा दी है।

Jan Sangharsh Yatra Sachin Pilot

Sachin Pilot jan Sangharsh Yatra Ajmer: कांग्रेस के मीडिया और पब्लिसिटी सेल के प्रभारी पवन खेड़ा ने सचिन पायलट की जन संघर्ष यात्रा का मजाक उड़ाया है। इस पर खुद सचिन पायलट ने अपनी प्रतिकिया दी है।

Recommended Video

    Rajasthan Politics: Piolet खेमे की High command दो टूक, Tension में Cm Gehlot! | वनइंडिया हिंदी

    मीडिया से बातचीत में सचिन पायलट ने कहा कि जो कार्रवाई करके हम उदाहरण पेश कर सकते थे। वो हम कर नहीं पाए। मैं चाहता था और अभी भी चाहता हूं कि प्रभावी काईवाई हो। ताकि जो हमने कहा उसे करके दिखा सकें।

    पवन खेड़ा के मजाक वाले बयान पर प्रतिकिया देते हुए सचिन पायलट ने कहा कि राजनीतिक जीवन में मैंने यहीं सीखा है कि जनता किसी भी जनप्रतिनिधि की सबसे बड़ी ताकत होती है। जनता के साथ, उसके जज्‍बातों के साथ, उसकी परिकल्‍पना के साथ अपने आप को जोड़ने की मैंने कोशिश की है।

    पायलट ने कहा कि कोई कुछ भी कहे। हमने राजस्‍थान में जन संघर्ष यात्रा निकालने का संकल्‍प लिया है तो वो सिर्फ जनता के विश्‍वास पर लिया है। युवाओं की उम्‍मीदों को पूरा करने के मकसद से यात्रा शुरू की है। जन संघर्ष यात्रा में हम पैदल चलेंगे।

    उल्‍लेखनीय है कि राजस्‍थान के पूर्व डिप्‍टी सीएम सचिन पायलट ने 11 मई से अजमेर से जन संघर्ष यात्रा शुरू की है। राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 से पहले जन संघर्ष यात्रा बड़ा सियासी दांव माना जा रहा है। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा था कि सचिन पायलट की यात्रा की बात सुनकर उनको हंसी आई है।

    {document1}

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+