राजस्थान में भाजपा नेता की जमकर धुनाई, महिला को अश्लील इशारे व छेड़छाड़ का आरोप

जालोर। राजस्थान के जालोर से एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पति-पत्नी दुकान में बैठे एक शख्स की तबीयत से धुनाई कर रहे हैं। आरोप है कि इस शख्स ने जालोर जिले के सायला कस्बे में गैस सिलेंडर लेने पहुंची महिला से पहले तो अश्लील इशारे किए इसके बाद में महिला का पीछा करते हुए भद्दे कमेंट कर उससे छेड़खानी की।

jalore BJP leader made vulgar gestures to woman, Video Viral

इसके बाद महिला ने रोते हुए घर जाकर अपने पति को पूरी घटना की जानकारी दी। फिर पति और पत्नी दोनों ने एक दुकान पर बैठे इस शख्स से पहले तो बात की उसके बात पीटना शुरू कर दिया और लात घूंसों से खूब पीटा। बता दें घटना 23 मई की बताई जा रही है।

खबरों के मुताबिक वीडियो में पिट रहा ये शख्स एक बीजेपी नेता है। जाे घटना के बाद से ही भूमिगत हो गया है। इस मामले में 23 मार्च को एक शिकायत भी दर्द कराई गई थी। जिसमें महिला ने बताया था कि उसके साथ बीजेपी नेता ने अश्लील इशारे करते हुए छेड़खानी की। पीड़िता ने रिपोर्ट में आरोप लगाया कि आरोपी ने उसके घर तक पहुंचने तक उसके साथ गलत हरकत की और ओढ़नी खींचने की भी कोशिश की। बताया जा रहा है कि पुलिस ने मामले में शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+