जैसलमेर एक्सीडेंट : विदाई के बाद रास्ते में कार पलटी, दुल्हन समेत 4 की मौत, दूल्हा घायल

जैसलमेर। राजस्थान के जैसलमेर जिले में सड़क हादसे में एक दुल्हन समेत चार लोगों की मौत हो गई है। दूल्हा गंभीर रूप से घायल है। सभी पांच लोग दुल्हन की विदाई के बाद कार में सवार होकर घर लौट रहे थे। रास्ते में कार का टायर फट जाने से वह दुर्घटनाग्रस्त हो गई। चालक समेत तीन लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि दुल्हन की उपचार के दौरान मौत हो गई। दूल्हा गंभीर रूप से घायलावस्था में उपचाराधीन है।

Jaisalmer Accident: car overturned on the way, 4 including bride were killed, groom injured
जानकारी के अनुसार जैसलमेर जिले के गांव बोआ से बुधवार को ओमप्रकाश की बारात गांव चुंघी गई थी। यहां सुशीला के साथ ओमप्रकाश की शादी हुई। सात फेरे लेने के बाद बुधवार शाम करीब पांच दुल्हन की विदाई हुई और दूल्हा, दुल्हन व दो रिश्तेदार एक कार में सवार होकर गांव बोआ के लिए रवाना हुए। गांव बोआ के पास पहुंचने पर अचानक चलती कार का टायर फट गया और वह अनियंत्रित हो गई। कार बेकाबू होने के बाद पलट गई। दूल्हा-दुल्हन समेत पांच लोग उसमें फंस गए। पीछे से आ रही बारात की दूसरी गाड़ी में सवार लोगों ने उन्हें बाहर निकाला।

तब तक कार में सवार चंपाराम व तोगाराम की मौत हो चुकी थी। गंभीर रूप से घायल दुल्हन सुशीला, दूल्हा ओमप्रकाश और तीसरे घायल गोविन्दराम को जैसलमेर के अस्पताल में पहुंचाया गया। यहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने गोविन्दराम को भी मृत घोषित कर दिया। प्राथमिक उपचार के बाद दूल्हा-दुल्हन को गंभीर रूप से घायलावस्था में जोधपुर के सरकारी अस्पताल में रैफर किया गया। यहां गुरुवार सुबह दुल्हन की भी मौत हो गई। दूल्हे की स्थिति भी गंभीर बनी हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+