जयपुर-मुम्बई ट्रेन फायरिंग में RPF कांस्टेबल चेतन की गोली का शिकार हुए राजस्थान के ASI टीकाराम मीणा कौन थे?
Jaipur Mumbai Train Firing: मुंबई-जयपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस में गोलीबारी में जान गंवाने वाले RPF के ASI Tikaram Meena राजस्थान के सवाई माधोपुर के रहने वाले थे।
Jaipur Mumbai Train Firing: जयपुर एक्सप्रेस ट्रेन (12956) में फायरिंग के चलते जान गंवाने वाले RPF के ASI टीकाराम मीणा राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले के गांव श्यामपुरा के रहने वाले थे। साल 2024 में रिटायर होने वाले टीकाराम मीणा 31 जुलाई 2023 की सुबह 5.23 बजे जयपुर-मुंबई एक्सप्रेस ट्रेन में हुई गोलीबारी में अन्य तीन यात्रियों के साथ मारे गए।

इधर, सवाई माधोपुर के गांव श्यामपुरा में एएसआई मीणा की मौत की खबर मिलने के बाद सोमवार सुबह शोक की लहर दौड़ गई। बाजार बंद हो गए और घरों में चूल्हे नहीं जले। हर कोई मीणा के परिवार को ढांढ़स बंधाता नजर आया।
ग्रामीणों ने बताया कि टीकाराम मीणा बहुत मिलनसार व्यक्ति थे। वे जब भी गांव आते थे तब सब के साथ हंसी मजाक किया करते थे। उनकी पत्नी बरफी व मां गोली देवी को मुंबई-जयपुर ट्रेन में फायरिंग कांड की कोई जानकारी नहीं दी गई।
Recommended Video
टीकाराम मीणा किसान परिवार से ताल्लुक रखते थे। उनका परिवार पांच बीघा जमीन पर खेती करता है। उनके एक बेटा व बेटी है। बड़ा बेटा राजेंद्र मीणा गोवा घूमने गया हुआ था। उन्हें वहीं पर पिता के साथ हुए हादसे की जानकारी दी। बेटी पूजा की शादी हो चुकी है। टीकाराम एक महीने पहले ही ड्यूटी पर गए थे।
बता दें कि जयपुर से मुंबई सेंट्रल को जाने वाली जयपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस सोमवार सुबह मुंबई बोरीवली-मीरा रोड रेलवे स्टेशन पहुंची थी। तब बी-5 बोगी में आरपीएफ के कांस्टेबल चेतन ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी, जिसकी गोली लगने से एएसआई टीकाराम मीणा व 3 यात्रियों की मौत हो गई।
फायरिंग करने वाले की पहचान RPF कॉन्स्टेबल चेतन एस्कॉर्ट ड्यूटी में तैनात था। फायरिंग करके वह ट्रेन से कूद गया. हालांकि, उसे मीरा रोड बोरीवली के बीच से हिरासत में ले लिया गया है। फायरिंग की वजह सामने नहीं आई है। संभवतया एएसआई मीणा व कांस्टेबल चेतन के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई है।












Click it and Unblock the Notifications