जयपुर: रेस्तरां में युवक को बर्गर के अंदर मिला बिच्छू, आधा हिस्सा चबाने के बाद हालत हुई खराब

जयपुर, 23 सितंबर। देश में फास्ट फूड खाने के शौकीन लोगों की कोई कमी नहीं है, यही वजह है कि हर गली-चौराहे और नुक्कड़ पर कोई न कोई रेस्टोरेंट या फेमस आउटलेट्स देखने को मिल ही जाता है। अगर आप को भी बाहर का खाना पसंद है तो जयपुर से सामने आया ये मामला आपके मुंह का स्वाद खराब कर सकता है। यहां एक पॉपुलर आउटलेट में 22 वर्षीय शख्स के बर्गर में बिच्छू मिलने से हंगामा मच गया। इतना ही नहीं बिच्छू का आधा टुकड़ा निगलने की वजह से शख्स को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

दुनियाभर में मशहूर है आउटलेट

दुनियाभर में मशहूर है आउटलेट

दुनियाभर में मशहूर फास्ट फूट के आउटलेट पर 17 सितंबर को तरुण सैनी अपनी एक फीमेल दोस्त के साथ बर्गर खाने पहुंचा था। यहां तरुण ने दो बर्गर ऑर्डर किए जिसमें से एक उनसे दोस्त को दिया और दूसरा खुद खाने लगा। बर्गर का आधा हिस्सा खाने के बात तरुण को अपने मुंह में कुछ अजीब सा महसूस हुआ, बर्गर का स्वाद भी कुछ अलग था।

बर्गर की बाइट लेने के बाद आया अजीब स्वाद

बर्गर की बाइट लेने के बाद आया अजीब स्वाद

अपना शक दूर करने के लिए तरुण ने जब हाथ में पकड़े बर्गर को देखा तो उसमें काला से कीड़ा नजर आया। ये देख तरुण ने अपने मुंह से भी बर्गर का टुकड़ा बाहर निकाला, उसे एहसास हुआ कि उसने एक मरे हुए काले बिच्छू को चबा लिया। हैरानी की बात तो ये है कि इसका आधा हिस्सा वह खा चुका था। बर्गर से निकले बिच्छू की तस्वीरें भी सामने आई हैं जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

रेस्तरां में मचा हंगामा

रेस्तरां में मचा हंगामा

उधर, बर्गर में बिच्छू होने की खबर से रेस्तरां में हंगामा मच गया, तरुण और उसकी दोस्त ने वहां के स्टाफ को पूरे मामले से अवगत कराया। दोनों दोस्तों का आरोप है कि रेस्तरां स्टाफ ने उनके साथ बदतमीजी की और बर्गर का टुकड़ा भी हाथ से छीन लिया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आरोप है कि बर्गर चीने जाने के बाद तरुण के साथ वहां के मैनेजर ने भी अभद्र व्यवहार किया, उसे धमकी भी दी गई।

पुलिस को दी पूरे मामले की जानकारी

पुलिस को दी पूरे मामले की जानकारी

हालांकि इन सब के बीच तरुण ने पुलिस को कॉल किया और पूरे मामले की जानकारी दी। बर्गर में बिच्छू मिलने से वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई, इस बीच तरुण की तबीयत खराब होने लगी और उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। रिपोर्ट के मुताबिक जहां ये रेस्तरां स्थित है वहां बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। यह जयपुर के सबसे फेमस जगहों में से एक है। वीकेंड पर यहां फास्ट फूड के शौकीनों की लाइन लगी रहती है।

रेस्तरां मैनेजर के खिलाफ मुकदमा दर्ज

रेस्तरां मैनेजर के खिलाफ मुकदमा दर्ज

22 वर्षीय तरुण सैनी जयपुर के सांगानेर इलाके का रहना वाला है, रेस्तरा में हंगामें के बाद अब यह मामला पूरे शहर में चर्चा का विषय बन गया है। अस्पताल में भर्जी तरुण का सैंपल लिया गया है, जिसे फोरेंसिक लैब जांच के लिए भिजवाया गया है। इस मामले में तरुण ने 19 सिंतबर को रेस्तरां के मैनेजर के खिलाफ जवाहर सर्किल थाने में शिकायत दर्ज कराई है। इंटरनेट पर अब लोग आउटलेट को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: इटली में बर्गर से भी कम दाम में क्यों बिक रहे हैं घर, फिर भी नहीं मिल रहे उतने खरीदार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+