जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल 2024: आज दूसरे दिन क्या रहा खास,जानिए पूरी खबर

Jaipur Literature Festival 2024: राजधानी जयपुर के होटल क्लार्क्स आमेर में चल रही पांच दिवसीय लिटरेचर फेस्टिवल के आज दूसरे दिन का आगाज हुआ।

जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल में साहित्य का महाकुंभ लगातार जारी है। साहित्य के दीवानों का उत्साह जबरदरस्त देखने को मिल रहा है।

jaipur-literary-festival-2024-what-will-be-special-on-the-second-day-know-the-complete-news

पहले दिन ही हजारों की तादाद में बुक प्रेमियों का जमावड़ा नजर आया। तो वहीं आज दूसरे दिन जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल 2024 में आज देश दुनिया की कई नामचीन हस्तियों ने शिरकत की।

आज जिस सत्र का सबको इंतजार है वो गुलजार साहब का सत्र है । इसमें गुलजार साहब की जिंदगी और उनकी शायरी पर बात हुई। इसके साथ ही रामचरित मानस यानी रामायण को लेकर भी एक सत्र का आयोजन हुआ ।

भारत में फेमिनिस्ट पब्लिशिंग को लेकर एक सेशन है जिसमें उर्वशी बुटालिया और रितू मेनन के बीच बातचीत सुनने को मिली।

युद्ध में उलझे रूस और विस्तारवाद की नीति पर लगातार बढ़ते चीन को लेकर एक सत्र में लेखक पीटर फ्रैंकोपन शिरकत करेंगे। मेनी फेमिनिज्म यानी आज नारीवाद के अलग-अलग रूप पर एक सत्र में चर्चा हुई।

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का पब्लिशिंग बिजनेस में आने वाले समय में क्या रोल रहने वाला है इस पर एक विशेष सत्र शाम को होगा आयोजित।

संस्कृत और संस्कृति नाम से एक सत्र है जिसमें भाषा और देश की बदलती संस्कृति पर चर्चा होगी। हिन्दी साहित्य अकादमी अवॉर्ड जीत चुकीं मृदुला गर्ग भी 'किताबों पर लगाए जाने वाले सेंसरशिप पर बात करेंगी।

पहले दिन जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल में राजस्थान की राजधानी जयपुर में गीतकार गुलजार, आरबीआई के पूर्व गर्वनर रघुराम राजन, लेखक अमीश, क्रिकेटर अजय जडेजा सहित कई नामचीन लोग जुटे थे। यह फेस्टिवल पांच फरवरी तक चलने वाला है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+