राहुल के चुनावी दौरे को लेकर सरकार और कांग्रेस आमने-सामने

जयपुर। राजस्थान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के बाद कांग्रेस की ओर से चुनावी आगाज करने के लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी शनिवार को आएंगे। वे जयपुर में रोडशो के बाद और सभा को भी संबोधित करेंगे। इधर, कांग्रेस के मनचाहे रूट पर रोडशो की स्वीकृति नहीं मिलने के कारण सरकार और कांग्रेस आमने-सामने हो गई है।

jaipur congress did not get their wanted root to road show

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट ने बताया कि राहुल गांधी के दौरे के बाद राजस्थान विधानसभा की चुनावी तैयारियों का आगाज हो जाएगा। राहुल गांधी एयरपोर्ट से रामलीला मैदान तक रोडशो करेंगे और फिर यहां आमसभा को सम्बोधित करेंगे। इधर, रोड शो के रूट को लेकर सरकार और कांग्रेस आमने-सामने हो गई है। कांग्रेस चाहती है कि रोड शो में टोंक रोड को शामिल किया जाए, लेकिन सुरक्षा एजेंसियों ने राहुल की सुरक्षा के हिसाब से असुरक्षित मानते हुए रोड शो की स्वीकृति जेएलएन मार्ग पर ही की है। टोंक रोड की अनुमति नहीं मिलने के कारण कांग्रेस ने सरकार पर मनमानी का आरोप लगाया है। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि राहुल को जनता के बीच नहीं जाने देने का भाजपा का एजेंडा है।

राजीव गांधी को भी रोक चुकी है भाजपा सरकार - कांग्रेस
कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस के नेताओं को जनता के बीच जाने से रोकने का भाजपा की सरकारों का पुराना एजेंडा रहा है। भाजपा की भैरोंसिंह शेखावत सरकार पर भी आरोप लगाया कि 90 में जहरीली गैस से मारे गए मुस्लिम बच्चों से मिलने से तत्कालीन नेता प्रतिपक्ष राजीव गांधी को भी रोकने के प्रयास किए गए थे। कांग्रेस के पूर्व सांसद महेश जोशी ने कहा कि तत्कालीन भैरों सिंह सरकार ने वापस जाने को कहा, लेकिन राजीव गांधी अड़ गए थे। राजीव गांधी प्रभावित लोगों से मिलकर ही लौटे थे। अब भी प्रदेश की भाजपा सरकार उसी तरह का दबाव बना रही है। लेकिन राहुल गांधी जनता से मिलकर ही जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+