Rajasthan News: जयपुर एयरपोर्ट पर थप्पड़ कांड मामले ने पकड़ा तूल, पुलिस ने किया एक्शन

Jaipur Airport Viral Video News Update: राजस्थान की राजधानी जयपुर में एयरपोर्ट पर स्पाइस जेट की महिला कर्मचारी और सीआईएसएफ जवान के विवाद मामले ने अब तूल पकड़ लिया है। एक ओर जहां एयरपोर्ट पुलिस ने कार्रवाई कर महिला को गिरफ्तार कर लिया तो वहीं महिला ने भी पुलिस जवान के खिलाफ मामला दर्ज करवा दिया है।

जयपुर एयरपोर्ट पर बिते दिन हुए थप्पड़ कांड की गूंज अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है तो वहीं घटना के बाद पीड़ित CISF के ASI गिरिराज प्रसाद ने एयरपोर्ट पुलिस को इसकी शिकायत की, जिसके बाद पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया।

मालवीय नगर एसीपी आदित्य पूनिया ने बताया कि कल हमें सूचना मिली थी कि स्पाइसजेट की एक महिला कर्मचारी ने जयपुर एयरपोर्ट पर एएसआई गिरिराज प्रसाद के साथ मारपीट की है।

jaipur-airport-spice-jets-female-employee-and-policemans-dispute-escalated-police-took-action

शिकायतकर्ता ने बताया कि जब वह एयरपोर्ट के वाहन गेट पर अपनी ड्यूटी कर रहा था, तभी स्पाइसजेट के क्रू मेंबर फूड ट्रक और अन्य सामान लेकर वहां पहुंचे थे, उस शिफ्ट में कोई महिला अधिकारी तैनात नहीं थी, जिसके कारण एएसआई ने महिला क्रू को दूसरी महिला अधिकारी के आने तक इंतजार करने को कहा।

हमने पूरे मामले में सीसीटीवी भी चेक किया है और महिला को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है। कल शाम को उसने एएसआई गिरिराज प्रसाद के खिलाफ बदसलूकी का मामला भी दर्ज कराया। पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

मामल सामने आने के बाद पुलिस ने अनुराधा रानी को गिरफ्तार कर चुकी है। जानकारी के अनुसार CISF के ASI का कहना है कि महिला बिना तलाशी जबरदस्ती व्हीकल गेट से अंदर जाने की जिद कर रही थी, लेकिन मना करने पर एयरलाइन की महिला स्टाफ अनुराधा रानी भड़क गई,जिसके महिला ने CISF के ASI गिरिराज प्रसाद के ऊपर हाथ उठा दिया।

घटना के बाद पीड़ित CISF के ASI गिरिराज प्रसाद ने एयरपोर्ट पुलिस को इसकी शिकायत की,जिसके बाद पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया।

जानकारी के मुताबिक CISF के ASI गिरिराज प्रसाद की डयूटी एयरपोर्ट के व्हीकल गेट पर हुई थी,जिसके बाद सुबह 4.40 पर कार द्वार महिला स्पाइस जेट में कार्यरत महिला पहुंची।

अनुराधा रानी बीना तलाशी व्हीकल गेट से अंदर जाने की जिद करने लगी, जिसपर CISF के ASI गिरिराज प्रसाद ने उन्हें रोका। थोड़ी देर बाद इसको लेकर दोनों के बीच कहासुनी होने लगी। CISF के ASI गिरिराज प्रसाद का कहना था कि गेट पर कोई महिला कर्मचारी नहीं है, जिसके कारण उन्हें इंतजार करना होगा।

मालवीय नगर एसीपी आदित्य पूनिया ने बताया कि CISF एसओपी के अनुसार तहत केवल महिला कर्मचारी ही किसी महिला की चेकिंग कर सकती है। सीआईएसएफ एएसआई गिरिराज प्रसाद ने महिला कर्मचारी के लिए कंट्रोलरूम को मैसेज दिया।

कुछ देर बाद ही दो महिला स्टफ वहां पहुंच गई, लेकिन अनुराधा रानी ने बहस खत्म नहीं की। दोनों ने उसे समझाने की काफी देर कोशिश भी की, लेकिन वो नहीं मानी और कहासुनी में ही थप्पड़ जड़ दिया, जिसका वीडियो वहां मौजूद सीसीटीवी में कैद हो गया और तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

वहीं दूसरी तरफ एयरलाइंस ने अपने महिला स्टाप के साथ हुई अभद्र व्यवहार और यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है और पुलिस अब पूरे मामले की गहनता के साथ जांच पड़ताल कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+