Rajasthan: अस्थि विसर्जन कर हरिद्वार लौट रहे परिवार को जीप ने कुचला, मां-बेटा, भाई-भाभी की मौत

जयपुर जिले के कोटखावदा कस्‍बे में घर से 150 पहले हुआ हादसा। एक ही परिवार के छह लोगों को जीप ने कुचल दिया। चार लोगों की मौत हो गई।

rajasthan accident

राजस्‍थान के जयपुर जिले के कोटखावदा में एक परिवार पर दुखों का पहाड़ टूटा है। परिवार के एक व्‍यक्ति की मौत पर उसकी अस्थि विसर्जन करके हरिद्वार से लौट रहे छह जनों को घर से 150 किलोमीटर पहले ही जीप ने कुचल दिया, जिससे चार जनों की मौत हो गई। मरने वालों में पत्‍नी, बेटा व भाई-भाभी शामिल थे। दो गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका जयपुर के सवाई मानसिंह अस्‍पताल में उपचार चल रहा है।

जानकारी के अनुसार कोटखावदा कस्‍बे में डोया की ढाणी निवासी मदनलाल गवारिया की 17 मई को मौत हो गई थी। मदन का बड़ा भाई सीताराम, भाभी अनिता देवी, पत्‍नी सुनीता, बड़ा बेटा गोलू व छोटा बेटे विक्‍की अस्थियां विसर्जन के लिए हरिद्वार ले गए थे।

अस्थि विसर्जन करने के बाद वापस कोटखावदा लौट रहे थे। रास्‍ते में घर से करीब 150 मीटर पहले रामनगर की ओर से जीप ने उनको कुचल दिया। फिर जीप पेड़ से टकराकर रुक गई। हादसे में सुनीता, गोलू, सीताराम ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। अनिला की मौत एसएमएस अस्‍पताल में हुई। विक्‍की व मनोहर गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। हर कोई उनके परिजनों को ढांढ़स बधाने उनके घर पहुंचा। आस-पास के घरों में चूल्‍हे नहीं जले। इधर, सीएम अशोक गहलोत ने हादसे पर शोक जताया और हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना के तहत 5-5 लाख रुपए की आर्थिक मदद की घोषणा की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+