आईआरएस सौरभ मीणा: भरतपुर में जन्मे, UPSC क्रैक कर BHEL डिप्टी मैनेजर को दे बैठे दिल, भाई-बहन भी IAS-IRS
IRS Saurabh Meena BHEL Deputy Manager Shilpa Gautam: नोएडा के हाई प्रोफाइल भेल डिप्टी मैनेजर शिल्पा गौतम सुसाइड केस में पकड़े गए साल 2016 बैच के भारतीय राजस्व सेवा (IRS) अधिकारी सौरभ मीणा को जेल भिजवा दिया गया है।
सौरभ मीणा राजस्थान के भरतपुर जिले के गांव नसवारा का रहने वाला है। शिल्पा गौतम केस में जेल भिजवाने की पुष्टि नोएडा डीसीपी विद्यासागर मिश्रा ने की है। सौरभ मीणा राजस्थान के अफसरों वाले परिवार से है। बताया जा रहा है कि इनका भाई IAS व बहन IRS है।

नोएडा पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि आईआरएस अधिकारी सौरभ नोएडा सेक्टर-100 स्थित लोटस बुलेवर्ड सोसायटी के टावर नंबर 8 में रहता है। वहीं, शिल्पा गौतम भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) नोएडा के सेक्टर-16ए स्थित ऑफिस में कार्यरत था। अलीगढ़ जिले के क्वार्सी थाना क्षेत्र स्थित गाटा क्वार्सी की रहने वाली शिल्पा नोएडा के सेक्टर-78 की एक सोसायटी में रहती थी। उसका शव शनिवार शाम 4 बजे सौरभ के फ्लैट में पड़ा मिला है।
पुलिस के अनुसार संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा 2016 पास करने के बाद सौरभ मीणा आईआरएस अधिकारी बने। वर्तमान में इनकम टैक्स विभाग दिल्ली में कार्यरत थे। उधर, शिल्पा गौतम के बारे में पता चला कि वह पहले से शादीशुदा थी। साल 2021 में उसका पति से तलाक हो गया था।
पुलिस की मानें तो एक डेटिंग एप के जरिए सौरभ मीणा से मुलाकात हुई थी। दोनों में पहले दोस्ती हुई, जो बाद में प्यार में बदल गई। ये पिछले तीन साल में लिव इन रिलेशनशिप में थे। शिल्पा सौरभ से शादी करना चाहती थी। इसी बात को लेकर शनिवार को वह सौरभ के फ्लैट पर आई थी, जहां दोनों के बीच झगड़ा हुआ था।
सौरभ मीणा के फ्लैट के दूसरे रूम में शिल्पा का शव फांसी के फंदे से लटका मिला। सौरभ की सूचना पर पहुंची नोएडा पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए मुर्दाघर में रखवाया। शिल्पा के पिता ओपी गौतम ने पुलिस को दी शिकायत में सौरभ के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करवाया है।
सौरभ मीणा का जीवन परिचय
राजस्थान के भरतपुर का रहने वाला सौरभ मीणा पहले आईपीएस रहा। अब आईआरएस है। साल 2015 में यूपीएससी पास करके सौरभ मीणा पंजाब कैडर में आईपीएस बने थे, मगर साल 2016 में फिर यूपीएससी की परीक्षा दी और इस बार आईआरएस बने। वर्तमान में सौरभ दिल्ली आयकर विभाग में तैनात है।
हालांकि अभी शिल्पा केस में जेल में है। आईआरएस मीणा की लिंक्डइन प्रोफाइल के अनुसार उन्होंने आईआईएम अहमदाबाद से पीजीडीएम किया था। इसके अलावा उन्होंने नेशनल लॉ स्कूल ऑफ इंडिया यूनिवर्सिटी से कॉर्पोरेट लॉ और फाइनेंस, बैंकिंग, कॉर्पोरेट, फाइनेंस लॉ में स्नातकोत्तर डिप्लोमा किया है।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications