पढ़िए Anju Nasrullah का पूरा निकाहनामा, 100 रुपए के स्टाम्प पर 22 लाख का सोना लेकर अंजू बनी फातिमा
Anju Nasrullah Marriage: अंजू वेड्स नसरुल्लाह का Pakistan से आया Video सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। राजस्थान की अंजू पाकिस्तान में जाकर शादी करके फातिमा बन गई।
Anju Nasrullah Wedding Photo: राजस्थान के अलवर जिले के भिवाड़ी से पति अरविंद व दो बच्चों को छोड़कर पाकिस्तान गई अंजू रफाइल ने अपने प्रेमी नसरुल्लाह से निकाह कर लिया है। निकाह के साथ ही अंजू ने ईसाई से मुस्लिम धर्म कबूल कर नया नाम फातिमा रख लिया है।

अंजू उर्फ फातिमा व नसरुल्लाह के निकाह का 100 रुपए स्टाम्प पेपर सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। स्टाम्प पेपर पर कुछ यूं लिखा है-'मिन्का मस्मा फैजलामा बेटी प्रसाद फ्लैट नंबर 704 नादिर टेरा एलिगेंस भिवाड़ी, अलवर एच राजस्थान भारत घोषित। कि मुन मुखल्फा का पिछला नाम अंजू था और मैं ईसाई धर्म से थी। मन मुखलाफ़ा ने बिना किसी दबाव या अनिच्छा के, बिना किसी के दबाव के, ख़ुशी-ख़ुशी इस्लाम कबूल कर लिया है।
Recommended Video
इसके लिए मैं अपने देश भारत से यहां पाकिस्तान आई हूं। मन मुखलाफ़ा ने गवाहों के सामने, मुस्लिम शरिया के अनुसार 10 तोला सोने के दहेज के बदले में स्वेच्छा से मुझसे नसरुल्लाह से शादी की है और नसरुल्लाह मिन मुखलफ़ा के वैध पति हैं। मिन मुहाफ़ा ने अपनी इच्छा और इच्छा के अनुसार उक्त नसरुल्लाह से शादी की है। यह मेरा कथन सत्य एवं सही है तथा मैंने इस संबंध में कुछ भी छिपाकर नहीं रखा है। अल-मरकुम:- 25/07/2923 गुल मौला खान का पुत्र नसरुल्लाह। उसका नाम फातिमा है'

भारतीय महिला अंजू से फातिमा बनकर पाकिस्तान नसरुल्लाह से निकाह करने पर दहेज के रूप में 100 ग्राम सोना मिला है, जिसकी पाकिस्तानी रुपए में कीमत करीब 22 लाख रुपए है।

प्रीवेडिंग शूट वीडियो भी वायरल
अंजू उर्फ फातिमा का नसरुल्लाह के साथ निकाह से पहले प्रीवेडिंग शूट वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, जिसका शीर्षक 'अंजू वेड्स नसरुल्लाह' है। इन्होंने निकाह जिला अदालत अपर दीर में किया है। इसकी पु्ष्टि मलकंद डिवीजन के उप महानिरीक्षक नासिर महमूद सत्ती ने की है।












Click it and Unblock the Notifications