Swarnim Vijay Varsh : लोंगेवाला से साइकिल पर सवार होकर दिल्ली के लिए निकलीं IAF महिला अफसर

चूरू, 4 अक्टूबर। साल 1971 के युद्ध में भारत द्वारा पाकिस्तान को धूल चटाने काे 50 साल पूरे हो गए हैं। इस उपलक्ष्य में भारत स्वर्णीय विजय वर्ष मना रहा है। देशभर में कई जगहों पर विशेष कार्यक्रम हो रहे हैं। इसी कड़ी में भारतीय वायुसेना की महिला अफसरों की टीम एक किलोमीटर की साइकिल यात्रा निकाल रही है।

Indian Air Force women officers on bicycle from Longewala to New Delhi
भारतीय वायुसेना की महिला अधिकारियों की यह साइकिल यात्रा जैसलमेर स्थित लोंगेवाला वार मेमोरियल से शुरू हुई है, जो 7 अक्टूबर को नेशनल वार मेमोरियल नई दिल्ली पहुंचकर सम्पन्न होगी। लोंगेवाला से रवाना हुई साइकिल यात्रा चूरू जिले के सरदारशहर पहुंची। यहां गांधी विद्या मंदिर में संस्था के अध्यक्ष हिमांशु दूगड़ के नेतृत्व में वायुसेना की महिला अधिकारियों का स्वागत किया गया।

मीडिया से बातचीत में भारतीय वायुसेना की स्क्वाड्रन लीडर स्नेहल ने बताया कि जैसलमेर के लोंगेवाला से शुरू हुई 14 दिन की यह साइकिल यात्रा 1009 किलोमीटर का रास्ता तय कर 7 अक्टूबर को नई दिल्ली पहुंचेगी। इसमें कुल 20 सदस्य है। इनमें 16 महिला अधिकारी व चार सपोर्टिंग स्टाफ है।

बता दें कि टीम में स्क्वाड्रन लीडर स्नेहल सतीजा, स्क्वाड्रन लीडर सुजाता यादव, स्क्वाड्रन लीडर कृतिका पांडे, स्क्वाड्रन लीडर समिधा शर्मा, स्क्वाड्रन लीडर मिशा पुरुषोत्तमन ,फ्लाइट लेफ्टिनेंट मेघा शर्मा, फ्लाइट लेफ्टिनेंट श्वेता प्रिया, फ्लाइट लेफ्टिनेंट नगमा परवीन, फ्लाइंग ऑफिसर कोमल रानी, कैप्टन स्वाति राय, कैप्टन शिवानी, कैप्टन सोनाली उपाध्याय, लेफ्टिनेंट कीर्ति शुक्ला, लेफ्टिनेंट राजलक्ष्मी राठौड़ आदि शामिल हैं।

Indian Air Force women officers on bicycle from Longewala to New Delhi

बता दें कि वर्ष 2021 को 1971 में हुए भारत पाकिस्तान युद्ध में भारत की विजय के 50 वर्ष पूर्ण होने के इस मरणोत्तर उत्सव के तौर पर स्वर्णिम विजय वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। इस उपलब्धि में जैसलमेर जिले के लोंगेवाला वार मेमोरियल से भारतीय वायुसेना की 16 जांबाज महिला व 4 सहायक अधिकारियों का एक दल दिनांक 26 सितंबर 2021 को नेशनल वार मेमोरियल नई दिल्ली के लिए 11 दिवसीय साइकिल यात्रा पर रवाना हुआ है, जो जैसलमेर, पोकरण, बाय, बीकानेर से होता हुआ यह दल आज शेखावाटी की वीर भूमि धोरों की धरती सरदारशहर पहुंचा था।

दल की लीडर स्नेहल ने बताया कि इस साईकिल रैली में सभी दल के सदस्यों को काफी आनन्द आ रहा है। राजस्थान के धोरों शाम को सोने पर्वत जैसे दिखाई देते हैं। साथ ही पूरे सफर के दौरान हमें यहां की महिलाओं, बच्चोंं और बड़ों का बहुत सम्मान मिल रहा है। इसके साथ ही हमारे दल के सभी सदस्य महिला सशक्तिकरण का एक संदेश भी दे रहे हैं। आज के समय मे महिला किसी से कम नहीं है। वो यदि मन में ठान ले तो कुछ भी हासिल कर सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+