India Pakistan War: पाकिस्तान के निशाने पर क्यों आए राजस्थान के नाल, फलोदी व उत्तर लाई कस्बे?
India Pakistan War: ऑपरेशन सिंदूर से बौखलाए पाकिस्तान ने 7-8 मई की रात ड्रोन और मिसाइलों से भारत के करीब 15 शहरों पर हमला करने की कोशिश की, जिसका भारत ने मुंह तोड़ जवाब दिया है। पाकिस्तान के इस हमले को भारत की एकीकृत वायु रक्षा प्रणाली (Integrated Air Defence System) और S-400 ट्रायम्फ मिसाइल डिफेंस सिस्टम ने विफल कर दिया।
भारत सरकार की ओर से जारी PIB प्रेस रिलीज में बताया गया कि हमले के मलबे इन स्थानों से बरामद किए गए, जिससे पाकिस्तान की नापाक रणनीति की पुष्टि हुई। पाकिस्तान ने भारत की जिन 15 जगहों अवंतिपुरा, चंडीगढ़, श्रीनगर, जम्मू, नाल, पठानकोट, फलोदी, उत्तर लाई, अमृतसर, भुज, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, आदमपुर, बठिंडा पर हमले की कोशिश की है, इनमें 3 जगह नाल, फलोदी और उत्तरलाई राजस्थान में स्थित है।

सवाल उठता है कि भारत-पाकिस्तान के बीच जंग जैसे हालात में पाकिस्तान ने आखिर राजस्थान की तीन नाल, फलोदी और उत्तरलाई जगहों को निशाना क्यों बनाया है?
यह भी पढ़ें- Rajasthan Border: 4 जिलों में 1070 KM लंबी सीमा सील, जयपुर से 5 उड़ानें रद्द, अंतिम रेलवे स्टेशन पर क्या हाल?
राजस्थान के नाल, फलोदी और उत्तरलाई क्यों अहम हैं?
राजस्थान के नाल, फलोदी और उत्तरलाई एयरबेस भारतीय वायुसेना की पश्चिमी सीमा पर मजबूत रक्षात्मक दीवार हैं। इनकी भौगोलिक स्थिति पाकिस्तान की सीमा के बेहद करीब है, जिससे ये किसी भी संभावित हमले का पहला जवाब देने वाले केंद्र बनते हैं। नाल एयरबेस पाकिस्तान के बहावलपुर और रहीम यार खान जैसे संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी में सक्षम है, जबकि फलोदी और उत्तरलाई जैसलमेर और बाड़मेर के समीप होने के कारण सामरिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण हैं।

भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा (India-Pakistan International Border) में राजस्थान की कुल लंबाई लगभग 1,070 किलोमीटर है। यह सीमा राजस्थान के पश्चिमी जिलों से होकर गुजरती है। नीचे जिलेवार सीमा की अनुमानित लंबाई दी गई है।
राजस्थान के जिलों में भारत-पाकिस्तान सीमा
जिला सीमा की लंबाई (किमी में)
श्रीगंगानगर-210 किमी
बीकानेर-170 किमी
जैसलमेर-470 किमी
बाड़मेर-220 किमी
कुल-1,070 किमी
जैसलमेर जिला सबसे लंबी सीमा साझा करता है। श्रीगंगानगर और बाड़मेर में कई BSF चौकियाँ हैं। यह सीमा अंतरराष्ट्रीय रूप से मान्यता प्राप्त है और पूरी तरह बाड़ से घिरी हुई नहीं है, जिससे इन क्षेत्रों का सामरिक महत्व और बढ़ जाता है।
यह भी पढ़ें- Fact Check: पाकिस्तान फौज का बड़ा झूठ बेनकाब, 2011 में मारे गए आतंकवादियों को बताया भारतीय सैनिक
पाकिस्तान की नाकाम कोशिश और भारत का करारा जवाब
पाकिस्तान के इस हमले को भारत की एकीकृत वायु रक्षा प्रणाली और S-400 ट्रायम्फ मिसाइल डिफेंस सिस्टम ने विफल कर दिया। सरकार की ओर से जारी PIB प्रेस रिलीज में बताया गया कि हमले के मलबे इन स्थानों से बरामद किए गए, जिससे पाकिस्तान की मंशा और उसकी आक्रामक रणनीति की पुष्टि हुई।
ऑपरेशन सिंदूर और S-400 की भूमिका
भारत की ओर से चलाए गए 'ऑपरेशन सिंदूर-1' के तहत भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान और पीओके के कई आतंकी ठिकानों पर सटीक हमले किए। इसमें हैमर, स्कैल्प जैसे आधुनिक हथियारों के साथ S-400 ने भारतीय हवाई क्षेत्र की सुरक्षा में अहम भूमिका निभाई। पाकिस्तान के लाहौर में एयर डिफेंस सिस्टम को ध्वस्त किया गया - यह संदेश साफ था कि भारत जवाब देने में न सिर्फ सक्षम है, बल्कि निर्णायक भी।
यह भी पढ़ें- India Pakistan War: राजस्थान के कौन-कौन से शहर पाक मिसाइलों की जद में? अमित शाह की CM के साथ आपात बैठक
तकनीकी तुलना: S-400 बनाम HQ-9
पाकिस्तान के पास चीन से लिया गया HQ-9 एयर डिफेंस सिस्टम है जिसकी अधिकतम रेंज 300 किलोमीटर है। भारत का S-400 ट्रायम्फ रूस से प्राप्त है, जिसकी मारक क्षमता 400 किलोमीटर तक है और यह चार अलग-अलग रेंज में हमलों को रोक सकता है। SIPRI के अनुसार, S-400 दुनिया का सबसे आधुनिक एयर डिफेंस सिस्टम माना जाता है।
यह भी पढ़ें- पाकिस्तान से जंग की तैयारी: राजस्थान के सरहदी जिलों में स्कूलें बंद, पुलिस-आर्मी जवानों की छुट्टियां रद्द
-
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Hazeena Syed: 'अपना ईगो अपने बॉयफ्रेंड वेणुगोपाल को दिखाओ', कौन हैं हजीना, जिसने लगाए अलका लांबा पर गंदे आरोप? -
US-Iran Talks: अमेरिका-ईरान में क्यों नहीं बनी बात? होर्मुज से न्यूक्लियर तक, इन 5 वजहों ने रोकी शांति की राह -
Iran US Talk Fail: फंस गया अमेरिका? शांति समझौते की जरूरत ईरान से ज्यादा ट्रंप को? 4 प्वाइंट्स में समझें -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 12 April: LSG vs GT, लखनऊ-गुजरात में धुरंधरों की फौज, किसे मिलेगी जीत?












Click it and Unblock the Notifications