Fact Check: पाकिस्तान फौज का बड़ा झूठ बेनकाब, 2011 में मारे गए आतंकवादियों को बताया भारतीय सैनिक
Fact Check Indian Soldiers: ऑपरेशन सिंदूर के बाद भी पाक अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। 7 मई 2025 को पाकिस्तान ने भारत में जम्मू कश्मीर से गुजरात तक में स्थित सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने की कोशिश की है। साथ ही भारतीय सैनिकों की मौत की फर्जी खबरें फैला रहे है।
पाकिस्तान स्थित हैंडल एक वीडियो प्रसारित कर रहे हैं, जिसमें दावा किया गया है कि पाकिस्तानी सेना ने जम्मू-कश्मीर के बट्टल सेक्टर में चौकियों पर हमला किया, जिसमें कम से कम 12 भारतीय सैनिक मारे गए। फैक्ट चेक में यह खबर फर्जी निकली है।

Pakistan Fauj नाम के सोशल मीडिया अकाउंट से एक वीडियो शेयर करके दावा किया गया है कि पाकिस्तान सेना ने धर्मशाला में एक और जम्मू कश्मीर के बट्टल सेक्टर दो चौकियों पर एयर स्ट्राइक की है। 12 भारतीय सैनिकों की मौत हुई है।
यह भी पढ़ें- Fact Check: ब्रह्मोस मिसाइल से घबराया पाकिस्तान, एएस कुमार को DRDO वैज्ञानिक बताकर फर्जी लेटर करवाया वायरल
प्रेस सूचना ब्यूरो इंडिया (PIB) ने पुष्टि की है कि भारत के 12 सैनिकों की खबर झूठी है। पाकिस्तान की ओर से वायरल करवाया वीडियो पुराना है। www.gettyimages.in पर साल 2011 की इस घटना से संबंधित फोटो उपलब्ध है। ये सैनिक नहीं बल्कि आतंकवादी हैं, जिन्हें भारतीय सेना ने मार गिराया था।
यह भी पढ़ें- Fact Check: ऑपरेशन सिंदूर से घबराए पाकिस्तानी फैला रहे फर्जी खबरें, राफेल-MiG को गिराने का दावा निकला झूठा
20 अगस्त 2011 की इस खबर का पूरा मामला यह था कि भारतीय सेना ने उत्तरी कश्मीर के गुरेज़ सेक्टर में एक बड़ी कार्रवाई के दौरान 12 आतंकवादियों को मुठभेड़ में मार गिराया था। यह मुठभेड़ उस समय हुई थी जब आतंकवादियों ने नियंत्रण रेखा के पास पानी के रास्ते एक डिंगी (नाव) के जरिए भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ की कोशिश की थी। सेना ने समय रहते इस कोशिश को विफल कर दिया था। ऑपरेशन के बाद सेना ने मुठभेड़ स्थल से आतंकवादियों के शव और बड़ी मात्रा में हथियार व गोला-बारूद बरामद किया था।

सेना के प्रवक्ता के अनुसार, यह ऑपरेशन नियंत्रण रेखा पर गश्त के दौरान शुरू हुआ था, जब संदिग्ध गतिविधि देखी गई थी। इसके बाद सेना ने इलाके को घेरकर तलाशी अभियान चलाया था। तलाशी के दौरान आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी थी, जिसका सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया था। यह घटना उस समय की है जब घाटी में सुरक्षा को लेकर अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही थी। सेना का कहना था कि पाकिस्तान की ओर से घुसपैठ की लगातार कोशिशें हो रही थीं, लेकिन भारतीय जवानों ने हर बार उसका डटकर मुकाबला किया था।
यह भी पढ़ें- Fact Check: इंडियन एयर मार्शल एसपी धारकर को बर्खास्त करने की झूठी खबर फैला रहा पाक, सच्चाई जानकर होगा गर्व












Click it and Unblock the Notifications