पाकिस्तान से जंग की तैयारी: राजस्थान के सरहदी जिलों में स्कूलें बंद, पुलिस-आर्मी जवानों की छुट्टियां रद्द
India Pakistan War: 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद भारत-पाक के बीच उपजे तनाव को लेकर राजस्थान सरहदी जिलों जैसलमेर, बाड़मेर, बीकानेर व श्रीगंगानगर में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। बीएसएफ (BSF) ने निगरानी और चौकसी को और कड़ा कर दिया है, जबकि सुरक्षा एजेंसियां आपसी समन्वय के साथ आंतरिक सुरक्षा को चाक-चौबंद करने में जुट गई हैं।
राजस्थान में जयपुर के बाद आबादी के लिहाज से दूसरे सबसे बड़े शहर व पाकिस्तान सीमा के नजदीकों जगहों में से एक जोधपुर में पाकिस्तान से जंग की खास तैयारियां हो रही हैं। जोधपुर रेंज के आईजी विकास कुमार स्वयं आज बाड़मेर पहुंच चुके हैं। सभी ज़िला पुलिस अधीक्षकों से लगातार अपडेट ले रहे हैं।

सीमा से सटे इलाकों में उठाए गए खास कदम
जोधपुर एयरपोर्ट 9 मई तक के लिए बंद।
सीमावर्ती स्कूलों में अवकाश घोषित।
सभी सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द।
सीमा पर अतिरिक्त सुरक्षाबलों की तैनाती।
बीएसएफ और पुलिस की संयुक्त गश्त।
हर थाना क्षेत्र में विशेष निगरानी और नाकाबंदी।
यह भी पढ़ें- जोधपुर एयरपोर्ट बंद: पश्चिमी राजस्थान में अब IAF की पूर्व अनुमति के बिना कोई विमान नहीं भर सकेगा उड़ान
1070 किमी सीमा पाकिस्तान से सटी
राजस्थान की कुल 1070 किलोमीटर लंबी सीमा पाकिस्तान से सटी हुई है। सबसे ज्यादा 464 किलोमीटर सीमा जैसलमेर से होकर गुजरती है। सरहदी इलाकों की पुलिस को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि थानाधिकारी आमजन को सतर्क करें और बाहरी अथवा संदिग्ध लोगों पर विशेष नजर रखें। नागरिकों से अपील की गई है कि कोई भी संदिग्ध गतिविधि दिखे तो तत्काल पुलिस को सूचना दें।
यह भी पढ़ें- India Pakistan War: राजस्थान के कौन-कौन से शहर पाक मिसाइलों की जद में? अमित शाह की CM के साथ आपात बैठक
24 घंटे हथियारबंद नाकाबंदी
पहलगाम हमले और अब ऑपरेशन सिंदूर के बाद बाड़मेर के सीमाई थाना क्षेत्रों गिराब, गडरारोड, चौहटन, रामसर, सेड़वा, बिजराड़ व बाखासर में 24 घंटे विशेष पेट्रोलिंग शुरू कर दी गई है। बॉर्डर थानों को विशेष निर्देश दिए गए हैं कि वे बीएसएफ के साथ समन्वय में विशेष हथियारबंद नाकाबंदी करें और क्षेत्र की हर गतिविधि पर नजर रखें।
सीएम भजनलाल शर्मा ने बुलाई आपात बैठक
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को उच्चस्तरीय बैठक में प्रदेश की सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने डीजीपी को पुलिसकर्मियों की छुट्टियां तत्काल प्रभाव से रद्द करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि केंद्र सरकार और खुफिया एजेंसियों के साथ लगातार समन्वय बनाए रखा जाए, और अफवाह फैलाने वालों पर सोशल मीडिया पर नजर रखकर त्वरित कार्रवाई की जाए। उन्होंने एडीजी रेंज प्रभारी व क्षेत्रीय प्रभारी सचिवों को अपने-अपने जिलों में अधिकारियों से निरंतर सम्पर्क में रहने को कहा है।
किसी भी स्थिति से निपटने पर रहें तैयार-अमित शाह
ऑपरेशन सिंदूर के बाद 7 मई की सुबह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इंटरनेशनल बॉर्डर वाले राज्यों जम्मू-कश्मीर, राजस्थान, पंजाब, गुजरात, उत्तर प्रदेश, बिहार, सिक्किम, पश्चिम बंगाल व उत्तराखंड के मुख्यमंत्रियों, मुख्य सचिव व डीजीपी की बैठक बुलाई। बैठक में देश की आंतरिक सुरक्षा की समीक्षा करने के साथ ही गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि सभी केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के महानिदेशकों को आदेश दिया कि वे छुट्टी पर गए सभी जवानों को तुरंत ड्यूटी पर बुलाएं।
यह भी पढ़ें- Operation Sindoor Inside Story: पीएम मोदी के इशारे से लेकर 'ऑपरेशन सिंदूर' को अंजाम देने तक की पूरी कहानी












Click it and Unblock the Notifications