दिवाली पर ससुराल से मिले 20 हजार जुए में हारा पति तो पत्नी ने उठाया ये कदम

धौलपुर (राजस्थान)। राजस्थान में बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक विवाहिता ने अपने पति से विवाद के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पूरा मामला पैसों से जुड़ा हुआ है। बताया जा रहा है कि महिला का पति दहेज के लिए उसे परेशान करता था। दिवाली के मौके पर महिला का पति 20 हजार रुपये अपने ससुराल से लेकर आया। हालांकि वह जुए में उन पैसों को हार गया। जैसे ही विवाहिता को इस बात की जानकारी मिली, उसका अपने पति से विवाद हो गया। नाराज महिला ने बाद में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। फिलहाल पुलिस ने महिला का शव का बरामद करके मामले की जांच में जुट गई है।

पति-पत्नी के बीच होता रहता था विवाद

पति-पत्नी के बीच होता रहता था विवाद

बताया जा रहा है कि विवाहिता का पति उससे दहेज की मांग करता रहता था। इसको लेकर उनके बीच कई बार झगड़ा भी हुआ था। इस बीच दिवाली के मौके पर महिला का पति अपने ससुराल से 20 हजार रुपये लेकर आया। चौंकाने वाली बात तब सामने आई जब महिला का पति उन रुपयों को जुए में हार गया।

महिला ने फांसी लगाकर दी जान

महिला ने फांसी लगाकर दी जान

इसकी जानकारी जैसे महिला को हुई, उसकी अपने पति से विवाद हो गया। दोनों के बीच जमकर लड़ाई हुई। इसके बाद महिला ने गुस्से में फांसी लगा ली। पूरा मामला धौलपुर के सदर थाना क्षेत्र का है। फिलहाल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला का शव कब्जे में लिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

मृतक महिला के भाई ने लगाए गंभीर आरोप

मृतक महिला के भाई ने लगाए गंभीर आरोप

पूरे मामले में विवाहिता के भाई ने बताया कि करीब डेढ़ साल पहले उन्होंने अपनी बहन सपना की शादी बसई सामंता गांव में दिलीप के बेटे भंवर सिंह कुशवाहा के साथ की थी, लेकिन शादी के बाद से उसका पति दहेज के लिए उसे परेशान करता था। दीपावली पर विवाहिता के पति ने 20 हजार रुपए ससुराल पक्ष से लिए थे, जिन्हें वह जुए में हार गया। इस पर विवाहिता का उसके पति के साथ झगड़ा हो गया।

पुलिस मामले की जांच में जुटी

पुलिस मामले की जांच में जुटी

महिला के मायके वालों ने बताया कि आरोपी पति ने महिला की पिटाई भी की, जिससे नाराज महिला ने फांसी लगा ली। हालांकि ससुराल पक्ष का कहना है कि ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। वहीं मृत महिला के देवर ने बताया कि भैया ससुराल पक्ष से 20 हजार रुपये लिए थे और उन्होंने इन पैसों को वापस भी कर दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+