Rajasthan: कोटा में क्यों जेठी समाज बनाता है मिट्टी का रावण, दहन की क्यों है अनूठी परम्परा ?
Rajasthan Ravan Dahan News: अब तक आपने विजयादशमी पर रावण दहन को आग के शोलों में जलते देखा होगा। आतिशबाजी की गूंज के साथ रावण दहन की कई हैरत अंगेज तस्वीरे देखी होगी लेकिन क्या आप जानते है कि राजस्थान के एक शहर में मिट्टी का रावण बनाया जाता है फिर इसे दहन नहीं कूचल कर रौंदा जाता है।
Recommended Video
हमारे देश में परम्पराओं और रवायतों को शिद्दत से निभाने की अनूठी परम्परा है और जब बात विजयदशमी की हो तो फिर बुराई के प्रतीक को मारने की परम्पराएं अपने आप में खास हो जाती हैं।
हालंकि जेठी समाज की हाडौती में संख्या बहुत कम है लेकिन विजयदशमी पर जेठी समाज रावण का वध अलग तरीके से करके अपनी मौजूदगी दर्ज करवा देता है।

विजयदशमी के मौके पर जहां आज देशभर में रावण के पुतले के दहन की तैयारियां की जा रही है वहीं राजस्थान में कोटा के नांता इलाके में जेठी समाज के लोगो ने हर साल की तरह इस साल भी मिट्टी का रावण बनाकर उसको पैरों से रोंदकर बुराई के प्रतीक का अंत किया।
मिट्टी का रावण pic.twitter.com/tEM28QdExI
— PURSHOTTAM KUMAR (@pkjoshinews) October 12, 2024
यहां पर यह रावण कुछ अलग है यहां रावण बहुत बडा तो नही बनाया गया है लेकिन पेशेवर पहलवान जाति के लोगो की पुरानी परम्परा है कि जेठी समाज के लोग नवरात्रा के शुभारम्भ में ही मंदिर में मिट्टी का रावण बनाते हैं और बुराई के प्रतीक को आज यानी दशमी के दिन पैरों से रोंदकर उस मिटटी पर पहलवान जोर-अजमाइश कर विजयदशमी का पर्व कुछ इस अंदाज में मनाते हैं।
मिट्टी के रावण का इतिहास क्या pic.twitter.com/7wrDDQ2R6e
— PURSHOTTAM KUMAR (@pkjoshinews) October 12, 2024
दरअसल हाडौती में हाडा राजाओ का शासन था और राजाओ को कुश्ती देखने का बडा शोक था यही वजह है करीब सौ साल पहले यहां के राजा कुछ पहलवान गुजरात से कोटा बुलवाते थे और उनकी कुश्ती करवाई जाती थी, यह सिलसिला सालों तक चलता रहा और जेठी समाज का कुनबा भी बढता गया और यही पहलवान जाति जो दंगल करने के नाम से जानी जाती है।
पहलवान आज के दिन उसी शिद्दत से कुश्ती करते है जैसे उनके पुर्वज करते आ रहे थे। बुराई के प्रतीक को पैरो से रोंदने की इस अनूठी परम्परा को देखने के लिए बड़ी तादाद में स्थानीय निवासी और जेठी समाज की महिलाएं और बच्चे भी इस आयोजन में शामिल होते हैं।












Click it and Unblock the Notifications