Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

एयरहोस्टेस ने पायलट को जड़ा थप्पड़, लोगों ने देखा हाईवोल्टेज ड्रामा

नई दिल्ली। जयपुर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर उस समय हंगामा मच गया जब एक एयरहोस्टेस और पायलट के बीच विवाद हो गया। एयरपोर्ट पर ही सबके सामने दोनों के बीच जोरदार बहस होने लगी। बताया जा रहा है कि हालात इसकदर बिगड़ गए कि कथित तौर पर एयरहोस्टेस ने पायलट को थप्पड़ तक जड़ दिया, हालांकि विवाद की वजह पता नहीं चल सकी है।

पायलट और एयरहोस्टेस में हुआ विवाद

पायलट और एयरहोस्टेस में हुआ विवाद

जयपुर एयरपोर्ट पर हुए विवाद में शामिल एयरहोस्टेस की पहचान अर्पिता के तौर पर हुई, वहीं पायलट का नाम आदित्य कुमार बताया जा रहा है। एयरहोस्टेस अर्पिता गुड़गांव की रहने वाली हैं। सूत्रों के मुताबिक एयरहोस्टेस ने पायलट का फोन तक तोड़ दिया। टीओआई में छपी खबर के मुताबिक इस हंगामे के बढ़ने पर एयरपोर्ट पर तैनात सुरक्षाकर्मियों ने बीचबचाव की कोशिश की, लेकिन विवाद नहीं सुलझ सका, बाद में एयरपोर्ट अथॉरिटी को उन्हें हिरासत में भी लेना पड़ा।

सीआईएसएफ कर्मचारियों ने की बीचबचाव की कोशिश

सीआईएसएफ कर्मचारियों ने की बीचबचाव की कोशिश

एयरहोस्टेस और पायलट के बीच विवाद क्यों हुआ ये साफ नहीं हो सका है। जानकारी के मुताबिक एयरपोर्ट पर जब दोनों के बीच विवाद हुआ तो वहां मौजूद सुरक्षा स्टाफ और सीआईएसएफ कर्मचारियों को ये उनका निजी मामला लगा, ऐसे में उन्होंने इस पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया। हालांकि धीरे-धीरे एयरपोर्ट पर भीड़ जुटने लगी, स्थिति गंभीर होने पर सीआईएसएफ के जवानों ने उन्हें समझाने की कोशिश की, लेकिन हालात काबू में नहीं आए।

विवाद के वजहों की जानकारी नहीं

विवाद के वजहों की जानकारी नहीं

मामले की सूचना स्थानीय संगानेर पुलिस स्टेशन को दी गई। संगानेर के एसएचओ ने बताया कि विवाद से कुछ देर पहले ही पायलट विमान से वहां पहुंचा था जबकि एयरहोस्टेस गुड़गांव से सड़क रास्ते से वहां पहुंची थी। पुलिस भी मामले को निजी बता रही है, हालांकि अभी मामले की जांच की जा रही है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+