Rajasthan News: दौसा में डॉक्टर किरोड़ी लाल मीना ने गहलोत-डोटासरा पर लगाया विक्टिम कार्ड खेलने का आरोप VIDEO

Kirodi Lal Meena Rajasthan News: राजस्थान की सियासत में इन दिनों जितनी चर्चाएं डॉक्टर किरोड़ी लाल मीना की हो रही है शायद उतनी तो भाजपा सरकार की योजनाओं की भी नहीं हो रही है। ऐसा इसलिए क्योंकि ना तो अफसर समझ पा रहे है कि किरोड़ी लाल मीना मंत्री है या नहीं, ना जनता समझ पा रही है ।

डॉक्टर किरोड़ी लाल मीना तो खुद कई बार बोल चुके है कि मैं मंत्री नहीं हूं, ना मैं सरकार से नाराज हूं, ना ही संगठन से लेकिन अब सियासी जानकारों की चर्चाओं में ज्यादा क्यों है तो उन्होने खुद आज मीडियाकर्मियो को इन सवालों का जवाब दिया।

डॉक्टर किरोड़ी लाल मीना अपनी बेबाकी और फैसलों के लिए पूरे देश में जाने जाते है। दौसा लोकसभा सीट पर भाजपा पार्टी की हार के बाद डॉक्टर मीना ने अपने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया लेकिन ना तो सरकार ने अब इसकों लेकर कोई फैसला लिया ना ही कुछ बदलाव किए गए।

in-dausa-dr-kirori-lal-meena-accused-gehlot-and-dotasara-of-playing-the-victim-card

Recommended Video

    दौसा में डॉक्टर किरोड़ी लाल मीना ने गहलोत-डोटासरा पर लगाया विक्टिम कार्ड खेलने का आरोप

    आज विधानसभा उपचुनावों को लेकर दौसा सीट पर महामंथन के लिए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, प्रदेश प्रभारी के साथ उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा पहुंचे जहां इनका खुद डॉक्टर किरोड़ी लाल मीना ने स्वागत किया।

    अब मीडिया से बातचीत में डॉक्टर किरोड़ी लाल मीना ने क्या कहा यह जरा आपकों समझाने की कोशिश करते है।डॉक्टर किरोड़ी लाल मीना ने कहां कि मैं किसी से नाराज नहीं हूं, प्रदेशाध्यक्ष जी आ रहे, प्रभारी जी आ रहे है उनके स्वागत के लिए खड़ा हूं। अगर मेंं नाराज होता तो यहां थोड़े ही होता।

    बाढ़ आई तो मैं 5 जिलों में जाकर हालात देखकर आया, प्रभावितों से मिलकर आया, समस्याओं का समाधान करके आया हूं। मंत्री के तौर पर काम करने के सवाल पर तपाक से से बोलते हुए कहा कि मंत्री की तो गाड़ी है नहीं, गाड़ी तो मेरी ही है।

    विभागीय काम काज देखने पर किरोड़ी लाल मीना ने कहा कि काम-काज तो देखने ही पड़ेगे, नहीं देखूंगा तो मेरी बदनामी होगी। लोग कहेंगे, देखों मंत्री बना बैठा है, इस्तीफा अब तक स्वीकार नहीं हुआ, जनता मर रही है, मैं तो मंत्री नहीं होता जब भी जाता, यह तो मेरे स्वभाव में है। जनता के दुख दर्द में उनके बीच जाना, उनकी मदद करना।

    कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बयानों पर चुटकी लेते हुए कहा कि उनकी मेहरबानी है जो मुझ पर इतनी कृपा दृष्टि है। पिछले पांच साल में तो कभी की नहीं, अब वो मेरे ऊपर सहानुभूति बरत रहे है तो मैं उनकों धन्यवाद देना चाहता हूं।

    मैं तो यह भी जानता हूं कि वो क्यों मुझ पर सहानुभूति बरत रहे है। क्योंकि 6 चुनाव आ रहे है, इसलिए विक्टिम कार्ड खेल रहे है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+