Rajasthan: भाजपा के प्रदेश प्रभारी डॉक्टर राधामोहन अग्रवाल ने सदस्यता अभियान को लेकर दिया दो टूक बयान, जानिए

Rajasthan News: राजस्थान की भाजपा को एकजुट और संगठित करने के साथ ही उपचुनावों को लेकर नियुक्त किए गए भाजपा प्रदेश प्रभारी डॉक्टर राधा मोहन अग्रवाल ने आज प्रदेश कार्यालय में भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों, महिला मोर्चा, के साथ मीडिया, सोशल और आईटी विभागों की अलग-अलग बैठकें लेकर कार्याें की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

भाजपा प्रदेश प्रभारी डॉ राधा मोहन दास अग्रवाल ने कहा कि विचार का मंत्र और मजबूत संगठन तंत्र के बल पर डबल इंजन की सरकारों द्वारा किए जा रहे जनहितेषी कार्यों को जनता तक पहुंचाए।

भाजपा प्रदेश प्रभारी डॉ राधा मोहन दास अग्रवाल ने कहा कि हमारे विचार का वैशिष्ठय अलग है जिसे देश और दुनिया आज स्वीकार कर रही है। राजनीतिक दल के रूप में भी हमारी एक अलग पहचान है, क्योंकि हमारे यहां परिवार का संगठन नहीं, संगठन ही एक परिवार है।

in-charge-doctor-radha-mohan-agrawal-held-a-meeting-at-the-bjp-state-office-in-jaipur

बैठकों में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि राजस्थान विचार की दृष्टि से उर्वरा भूमि है। कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम और संकल्पबद्धता से ही हमें लगातार जनसमर्थन मिलता रहा है।

सरकार बनने के बाद कार्यकर्ता के पास दोहरी जिम्मेदारी आ जाती है, एक ओर उसे अपना संगठन मजबूत करना है वहीं जनता की अपेक्षाओं के अनुसार सरकार से काम करवाना है। उन्होंने आह्वान किया कि सदस्यता अभियान के लिए दूसरे चरण में प्रतिदिन नियमित रूप से अपना समय दें और संपर्क संवाद के माध्यम से संगठन के विचार और सरकार के काम को जनता तक पहुंचाते हुए सदस्य बनाए

राजस्थान में सदस्यता अभियान की धीमी गति पर बीजेपी के प्रदेश प्रभारी राधा मोहन दास अग्रवाल संतुष्ट नजर आए। अग्रवाल ने कहा कि हम क्वांटिटी नहीं क्वालिटी पर विश्वास करते हैं, अभियान संतोषजनक चल रहा है।

राजस्थान में बीजेपी का सदस्यता अभियान धीमी गति के समाचार की तरह चल रहा है। सवा करोड़ के लक्ष्य के साथ शुरू हुआ यह अभियान अभी तक महज 25 से 26 लाख तक की पहुंच पाया है।

अभियान की धीमी गति पर राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने एक दिन पहले भले ही कड़ी नाराजगी जताई हो, लेकिन बीजेपी के प्रदेश प्रभारी राधा मोहनदास अग्रवाल इस धीमी गति के सदस्यता अभियान से संतुष्ट हैं।

अग्रवाल ने शुक्रवार को मीडिया से बात करते हुए कहा कि हम क्वांटिटी पर नहीं क्वालिटी पर विश्वास करते हैं। अभियान संतोषजनक रूप से चल रहा है जिसकी जो जिम्मेदारी दी गई है, वह जिम्मेदारी वह पूरी ईमानदारी के साथ पूरा कर रहा है।

बीजेपी प्रभारी राधा मोहन अग्रवाल ने सदस्यता अभियान में पिछड़ने पर कहा कि हम क्वांटिटी नहीं क्वालिटी पर विश्वास करते हैं। धैर्य और लोकतांत्रिक तरीके से कार्यकर्ताओं के द्वारा कार्यकर्ता जोड़े जाए,इस कार्य नीति पर हम विश्वास करते हैं।

राजस्थान में सदस्यता अभियान की प्रक्रिया से संतुष्ट हैं,प्रदेश भाजपा के कार्यकर्ता अपने लक्ष्य को पूरा करेंगे। उधर कार्यकर्ताओं की नाराजगी पर राधा मोहन दास ने कहा कि मैं एक महीने से राजस्थान हूं।

मैं कार्यालय में बैठकर काम नहीं करता, पूरे प्रदेश में घूमने का काम कर रहा हूं। निचले स्तर के कार्यकर्ता और कैबिनेट मंत्रियों से बात होती है,मेरे सामने कोई नाराजगी सामने नहीं आई ना कोई पीड़ा है। कार्यकर्ताओं में एकदम अलग तरीके का उत्साह है।

उधर सदयता अभियान को लेकर प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि कहीं कोई गति धीमी नहीं है, पडोसी राज्य में चुनाव है। कई नेता और कार्यकर्त्ता चुनाव में लगे हुए हैं। इस लिए अभी सदस्यों की संख्या कम है। जो लक्ष्य दिया गया है उसे पूरा कर लिया जायेगा कहीं कोई दिक्क्त नहीं है।

कार्यकर्ताओं के काम नहीं होने पर राठौड़ ने कहा कि संगठन को मजबूत रखना ही पड़ेगा,संगठन ही सरकार बनाता हैं. हम सब मिले-जुले हैं एक मुखी होकर काम कर रहे हैं। लेकिन काम का अंत नहीं होता है डिमांड बढ़ती जाती है।

कार्यकर्ताओं के काम की मांग तो रहेगी ही, हमारा कार्यकर्ता मांग रहा इसका मतलब वह जागरूक है. प्रदेश में भजन लाला सरकार हर दिन जनता के लिए काम कर रही है, कार्यकर्ता के भी सभी काम हो रहे हैं। सत्ता और संगठन मिल कर काम कर रहे हैं। कहीं कोई तालमेल की कमी नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+