Rajasthan News: बीकानेर में भाजपा नेता अर्जुनराम मेघवाल ने इंडिया गठबंधन पर कर दिया पलटवार, जानिए पूरा मामला
Lok Sabha chunav Result 2024: इंडिया गठबंधन पर अर्जुनराम मेघवाल ने एक बार फिर से बड़ा पटलवार करते हुए कहा कि है यह गठबंधन नहीं मैं इसे ठगबंधन समझता हूं।
लोकसभा चुनाव के नतीजों से पहले लगातार नेताओं के बयान सामने आ रहे हैं। बीजेपी नेता अर्जुनराम मेघवाल ने एक बार फिर लोकसभा चुनाव में बीजेपी की सरकार बनने की बात कही है।

केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल का कहना है कि इस देश की जनता ने जो मन बनाया था कि पीएम मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है उसके अनुरूप ही Exit Poll में रुझान आया है।
4 जून को जो नतीजे आएंगे जो Exit Poll के अनुरूप ही आएंगे. राजस्थान के नतीजों को लेकर उन्होंने कहा कि राजस्थान के नतीजे अच्छे आ रहे हैं।
उन्होंने इंडिया गठबंधन को लेकर विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा,'' ये कोई गठबंधन नहीं है मैं इसे ठगबंधन समझता हूं. '' वहीं बीकानेर सीट से जीत के सवाल पर उन्होंने कहा कि बीकानेर की जनता बीजेपी को आशीर्वाद दे रही है।
बीकानेर आए केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने आज बीकानेर में कई प्रोग्राम में भाग लिया उनसे जब बात की चुनाव एग्जिट पोल के बारे में तब उन्होंने कहा देश की जनता ने जो मन बनाया था कि नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री देखना चाहते है।
उसी के अनुकुल एक्जिट पोल के रूझान सामने आएं है। उन्होंने कहा कि भाजपा 370 व एनडीए चार सौ पार का लक्ष्य लिया था चार जून को ऐसे ही परिणाम सामने आएंगे।
मेघवाल ने कहा कि राजस्थान में भी आशा अनुकुल परिणाम आएंगे। उन्होंने इंडिया गठबंधन की बैठक पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मैं उसको गठबंधन नहीं मानता। ये ठगबंधन है।
जहां दिल्ली में मिलकर चुनाव लड़ रहे है तो पंजाब में अलग अलग। बंगाल में चुनाव अलग-अलग लड़ रहे हैं ऐसा ही हाल। तो फिर काहे का गठबंधन।
बीकानेर संसदीय सीट को लेकर केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि बीकानेर की जनता भारतीय जनता पार्टी को आशीर्वाद दे रही है। ऐसा लग रहा है।
उन्होंने कितने मतों से जीतने पर पूछे गये प्रश्न का जबाब देते हुए कहा कि वे आंकड़े पर नहीं जाते। पर यह जरूर कहेंगे कि बीकानेर की जनता उन्हें आशीर्वाद दे रही है।












Click it and Unblock the Notifications