Bhilwara News: पुलिस के हत्थे चढ़ा नकली नोटों का जखीरा....कहां से आए....?

Rajasthan News: राजस्थान में लोकसभा चुनाव है सभी 25 सीटों पर सियासी संग्राम छिड़ा हुआ है। लेकिन इसी बीच पुलिस को खबर मिली नकली नोट के जखीरे की।

राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में कोतवाली थाना पुलिस ने डीएसटी टीम के साथ 1लाख 88 हजार 600 रूपए के नकली नोटो को जब्त कर दो आरोपियों को दबोचा है।

in-bhilwara-police-recovered-fake-notes-of-rs-1-lakh-88-thousand-600-and-arrested-two-people

कोतवाली थाना थाने के उप निरीक्षक ओम प्रकाश ने कहा कि जिला पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत के निर्देश पर लोकसभा चुनाव के मध्य नजर रखते हुए जाली नकली नोटों पर बड़ी कार्रवाई की है

भीलवाड़ा डीएटी टीम को मुखबीर के जरिए दो व्यक्तियों के पास नकली नोट होने की जानकारी मिली जहां कोतवाली पुलिस ने भीलवाड़ा कलेक्ट्रेट के पीछे दो संदिग्ध व्यक्ति आते हुए दिखाई दिए।

जहां दोनों व्यक्त पुलिस जाब्ता देखकर भागने का प्रयास किया । जहां पुलिस ने दोनों व्यक्तियों को पकड़ कर उनकी तलाशी लेकर पूछताछ की जहां उनके कब्जे में एक ही सीरियल के 200-200 रुपए के कई नोट मिले जिनकी जांच करने पर पाया गया कि यह नकली नोट है।

पकड़े गये दोनों व्यक्तियों से पूछताछ की गई आखिर यह नोट कहां से लेकर आये थे और कहां सप्लाई करने वाले थे। पकडे़ गये दोनों व्यक्तियों से एक लाख 88 हजार 600 रूपये के भारतीय मुद्रा के नकली नोट जब्त किए है। दोनों व्यक्तियों को गिरफ्तार कर धारा 489 क, 489 ख, 489 ग भारतीय दंड संहिता में मामला दर्ज कर दोनों व्यक्ति ब्यावर जिले के जैतारण थाने के आकोदिया निवासी निरंकुश वैष्णव व निरंजन वैष्णव को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधिकारियों की पूछताछ में सामने आया है कि खुद छापते थे नकली नोट पकड़े गए दोनों आरोपी निरंकुश वैष्णव व निरंजन वैष्णव गुणवत्तापूर्ण कागज पर लैपटॉप , प्रिंटर , स्कैनर व हरे रंग की लैस की सहायता से स्वयं ही नकली नोट छापते थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+