Rajasthan News: कलयुगी बेटे-बहु की करतूत, रचा पिता की हत्या का षड़यंत्र, वजह जानकर कांप जाएगी रूह !
Rajasthan News: राजस्थान में रिश्तों को तार-तार करने वाली घटना सामने आई है। कलयुगी बेटे-बहु ने पिता की सरकारी नौकरी पाने के लिए हत्या करने की ही साजिश रच दी। पीड़ित ने बताया कि पोते की बीमारी का हवाला देकर पहले घर बुलाया फिर मकान में बंद कर की लोहे की रोड से मारपीट की।
दरअसल अलवर में एक कलयुगी बेटे ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर पिता को ही तीन से चार घंटे गाड़ी में बंधक बनाकर और जान से मारने की कहकर घूमता रहा। अब अरावली विहार थाने में हुआ दर्ज।
अलवर शहर के अरावली विहार थाना अंतर्गत मालवीय नगर निवासी निरंजन लाल के साथ बेटे ने सरकारी नौकरी पाने के चलते अपने ही पिता को झूठ बोलकर घर बुलाया और पत्नी के साथ मिलकर बंधक बना लिया।

निरंजन लाल ने बताया उनके बेटे अंकित व बहु पूजा ने अपने पोते की तबीयत खराब बोलकर उन्हें स्कूल से घर बुलाया। घर आने के बाद निरंजन लाल पर मारपीट की व लोहे के सरिया से वार किया।
जिस से निरंजन लाल के सिर व चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं। निरंजन लाल ने बताया कि सर पर प्रहार के बाद वह बेहोश हो गए। जब उन्हें होश आया तो अंकित उन्हें गाड़ी में बांधकर अलवर शहर मैं दो से तीन घंटे घूमता रहा और धमकी देता रहा कि आज मारकर उनकी सरकारी नौकरी हासिल करेगा।
इसके बाद 4 से 5 घंटे के बाद बड़े भाई व परिवार के अन्य लोगों ने गाड़ी का पीछा कर फौजी राज ढाबा के पास निरंजन लाल को अंकित में पूजा के चंगुल से छुड़ाया।
इसके बाद मौके पर भी पुलिस को बुलाया. हालांकि मौके से अंकित व पूजा फरार हो गए। निरंजन लाल ने अरावली विहार थाने में रिपोर्ट दर्ज कराकर अपने जान माल की सुरक्षा, बेटे व बहू के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है।












Click it and Unblock the Notifications