IAS Tina Dabi: 'दो प्रेम कहानियों वाली आईएएस कैसे हो सकती है रोल मॉडल', टीना डाबी पर क्यों भड़के लोग?

IAS Tina Dabi: आज गूगल पर 'IAS टीना डाबी' ट्रेंड कर रही हैं क्योंकि बाड़मेर की डिस्ट्रिक्ट कलेक्टर एक लोकल कॉलेज में फीस बढ़ोतरी को लेकर स्टूडेंट्स के विरोध प्रदर्शन से जुड़े विवाद में फंस गई हैं। यह मामला तब सुर्खियों में आया जब प्रदर्शनकारियों ने कथित तौर पर उन्हें 'रील स्टार' कहा और उनसे मिलने की मांग की, तब से, कई इंटरनेट यूज़र्स इस विवाद को समझने के लिए IAS टीना डाबी को सर्च कर रहे है।

तो वहीं कुछ लोगों ने टीना पर विवादित टिप्पणी भी कर डाली है। सोशल मीडिया पर IAS टीना डाबी की पर्सनल लाइफ पर भी चर्चा होने लगी है। एक यूजर ने लिखा है कि 'जिनकी दो प्रेम कहानियां हैं, वो कैसे रोल मॉडल हो सकती हैं, ये वाकई में केवल रील स्टार हैं।'

IAS Tina Dabi

आपको बता दें कि आईएएस टीना डाबी भारत की सबसे चर्चित और प्रेरणादायक सिविल सर्विस अधिकारियों में से एक हैं। उन्होंने कम उम्र में अपनी मेहनत, अनुशासन और प्रतिभा के दम पर CSE जैसी कठिन परीक्षा में टॉप कर देशभर में पहचान बनाई है।

सिविल सर्विसेज परीक्षा में Tina Dabi की पहली रैंक

उन्होंने 2015 की सिविल सर्विसेज परीक्षा (CSE) में पहली रैंक हासिल की थी। उन्हें अपनी ट्रेनिंग के दौरान बहुत अच्छा प्रदर्शन करने के लिए भारत के राष्ट्रपति का 'गोल्ड मेडल' भी मिल चुका है। 9 नवंबर 1993 को मध्य प्रदेश में जन्मी टीना ने अपनी शुरुआती पढ़ाई भोपाल और दिल्ली से की। इसके बाद उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के लेडी श्रीराम कॉलेज (LSR) से पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन किया।

IAS Tina Dabi की लव स्टोरी

टीना डाबी की लव स्टोरी भी काफी सुर्खियों में रही। यूपीएससी ट्रेनिंग के दौरान उनकी मुलाकात आईएएस अतहर आमिर खान से हुई। दोनों की दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। अतहर आमिर खान ने CSE 2015 में दूसरी रैंक हासिल की थी, दोनों ने साल 2018 में शादी कर ली, उस वक्त ये शादी जबरदस्त चर्चा में थी, इसका काफी विरोध भी हुआ था, हिंदू महासभा ने इसे 'लव जिहाद' कहा था हालांकि कुछ समय बाद दोनों के बीच मतभेद सामने आए और वर्ष 2021 में उनका तलाक हो गया।

वर्ष 2022 में आईएएस प्रदीप गवांडे से की दूसरी शादी

तलाक के बाद टीना डाबी ने अपने जीवन में आगे बढ़ते हुए वर्ष 2022 में आईएएस प्रदीप गवांडे से विवाह किया। प्रदीप गवांडे महाराष्ट्र कैडर के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी हैं। दोनों की शादी निजी और सादे समारोह में हुई। उन्होंने 2023 में एक बेटे को जन्म दिया। ये कोई पहली बार नहीं है जब टीना डाबी की पर्सनल लाइफ पर कमेंट किया गया है इससे पहले भी ऐसा कई बार किया जा चुका है।

IAS Tina Dabi को क्यों कहा गया 'रीलस्टार'?

आपको बता दें कि जो सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है कि उसके मुताबिक स्टूडेंट्स बढ़ी हुई फीस के विरोध में प्रदर्शन करते हुए बार-बार डिस्ट्रिक्ट कलेक्टर से मिलने की मांग कर रहे थे, जब उनकी बात नहीं सुनी गई तो वो धरने पर बैठ गए और उनमे से किसी ने टीना डाबी को 'रीलस्टार' कह दिया, जिसके बाद दो छात्र नेताओं को कोतवाली पुलिस ने हिरासत में ले लिया गया, इन लोगों का आरोप है कि ये एक्शन टीना डाबी को 'रीलस्टार' कहने पर किया गया है।

'वो हर जगह वीडियो बनाने पहुंच जाती हैं'

धरने में शामिल छात्रा हीना खत्री ने कहा कि 'कॉलेज में एक शिक्षक ने कहा था कि छात्राओं की रोल मॉडल टीना मैम हैं तो इस पर एक छात्र ने कहा उन्हें 'रीलस्टार' बता दिया था, हालांकि ये कोई आपत्तिजनक या अपमानजनक बात नहीं थी बल्कि ये सौ प्रतिशत सही भी है, वो हर जगह वीडियो बनाने पहुंच जाती हैं, जबकि उनका सच्चाई के कोई लेना-देना नहीं होता है। कलेक्टर कोई आदर्श नहीं हैं अगर वह होतीं, तो छात्रों की मांगें सुनने यहां आतीं। वह रील्स बनाने हर जगह जाती हैं, लेकिन हमारी समस्याओं पर ध्यान नहीं देतीं।'

IAS Tina Dabi ने बताई सच्चाई

आज तक चैनल से बात करते हुए IAS टीना डाबी ने कहा कि 'सारे प्रकरण को गलत ढंग से पेश किया गया है। किसी के खिलाफ कोई केस दर्ज नहीं हुआ है। विरोध प्रदर्शन के दौरान छात्राओं ने अधिकारियों से बदसलूकी थी जिसके बाद कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए दो छात्राओं को हिरासत में लिया गया था लेकिन उन्हें कुछ देर बाद छोड़ भी दिया गया।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+