IAS Tina Dabi: जैसलमेर से जाते-जाते DM टीना डाबी ने जीता दिल, अपने साथ ले गईं ये खजाना?
IAS Tina Dabi Transfer: राजस्थान सरकार ने 39 आईएएस अफसरों के तबादले किए हैं। जैसलमेर जिला कलेक्टर आईएएस टीना डाबी मैटरनिटी लीव पर चली गई हैं। टीना डाबी की जगह आशीष गुप्ता को जैसलमेर जिला कलेक्टर पद पर लगाया गया है।
IAS Tina Dabi Transfer from Jaisalmer: राजस्थान कैडर में चर्चित आईएएस व जैसलमेर जिला कलेक्टर टीना डाबी मैटरनिटी लीव पर चली गई हैं। टीना डाबी की आईएएस आशीष गुप्ता को जैसलमेर कलेक्टर पद पर लगाया गया है।

आईएएस टीना डाबी ने जैसलमेर को अलविदा कह दिया और जैसलमेर से जाते-जाते सबका दिल भी जीत लिया। टीना डाबी 6 जुलाई 2022 से 13 जुलाई 2023 तक जैसलमेर में जिला कलेक्टर पद पर रहीं।
जैस्लमेर से हटाए जाने के बाद अभी टीना डाबी को किसी नई जगह पोस्टिंग नहीं मिली हैं। वो अभी पद की प्रतिक्षा में (एपीओ) हैं। दरअसल, टीना डाबी गर्भवर्ती हैं। ऐसे में वे मैटरनिटी लीव पर रहेंगीं। सितम्बर 2023 तक उनके घर में नन्हा मेहमान आने की उम्मीद है।
जैसलमेर से ले जा रहीं ज्ञान का खजाना
IAS टीना डाबी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा कि 'मैं सचमुच सौभाग्यशाली हूं कि मुझे जिला कलेक्टर और मजिस्ट्रेट के रूप में एक वर्ष तक इस अद्भुत जिले की सेवा करने का अवसर मिला। जिले में बिताए गए कुछ यादगार पलों की झलकियाँ साझा कर रही हूँ। स्वच्छ जैसा और लेडीज फर्स्ट (जैसा शक्ति) जैसी पहल शुरू करने से लेकर नवंबर 2022 में नीति आयोग के आकांक्षी जिला कार्यक्रम में अखिल भारतीय रैंक 2 हासिल करने से लेकर अंतर्राष्ट्रीय रेगिस्तान महोत्सव 2023 की मेजबानी तक, यह एक अद्भुत यात्रा रही है।
आईएएस टीना डाबी ने यह भी लिखा कि 'मैं आज जैसलमेर से ज्ञान का खजाना लेकर निकल रही हूं, जिसे मैं हमेशा संजोकर रखूंगी। यहां काम करना सीखने का एक शानदार अनुभव रहा है और मैं इस अवसर के लिए बहुत आभारी हूं। जैसलमेर, आपकी याद आएगी!'
{document1}












Click it and Unblock the Notifications