IAS Tina Dabi ने फिर कर दिखाया कमाल, बाड़मेर DM टीना डाबी की मरू उड़ान योजना पूरे राजस्थान में होगी लागू
IAS Tina Dabi: राजस्थान के बाड़मेर की जिला कलेक्टर टीना डाबी अक्सर अपने फैसलों की वजह से सुर्खियों रहती हैं। ये नवाचार के लिए भी पहचान बना चुकी हैं। इसका ताजा उदाहरण टीना डाबी की मरु उड़ान योजना है, जिसकी शुरुआत बाड़मेर से हुई और अब भजनलाल शर्मा सरकार 'मरु योजना' (Maru Udaan Yojana) को पूरे राजस्थान में लागू करने जा रही है।
यूपीएससी 2015 में AIR-1 हासिल करने वाली राजस्थान कैडर आईएएस टीना डाबी ने 6 सितंबर 2024 को बाड़मेर डीएम पद पर ज्वाइन किया था। टीना डाबी ने बाड़मेर जिला कलेक्टर बनते ही पूरे शहर में सफाई अभियान चलाया, जिसको भी खूब सराहना मिली। इसके बाद 13 नवंबर 2024 को "मरु उड़ान" अभियान की शुरुआत की।
यह भी पढ़ें- IAS Tina Dabi: कलेक्टर टीना डाबी के 'छोटू' ने कर दिखाया कमाल, नए साल पर मिलेगी दोहरी खुशी

यह भी पढ़ें- IAS Tina Dabi: क्या है मरु उड़ान प्रोग्राम, जिसमें बाड़मेर DM टीना डाबी बोलीं-'शर्म आती है तो मेरे पास आएं'
IAS Tina Dabi की मरु उड़ान योजना का लक्ष्य
जैसलमेर के बाद बाड़मेर की जिला बनीं आईएएस टीना डाबी की मरु उड़ान योजना का लक्ष्य बाड़मेर की महिलाओं को आर्थिक, शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक रूप से मजबूत बनाना है। मरु उड़ान के पहले चरण में बाड़मेर जिले में पंचायत समिति स्तर पर कार्यशालाएं आयोजित की गईं। इन सत्रों में विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों के साथ सीधी चर्चा के माध्यम से महिलाओं के मुद्दों पर चर्चा की गई।
IAS Tina Dabi की मरु उड़ान योजना से फैला रही जागरूकता
बाड़मेर में मरू उड़ान योजना दूसरे चरण में आईएएस टीना डाबी ने महिलाओं में सर्वाइकल और ब्रेस्ट कैंसर जैसे गंभीर स्वास्थ्य मुद्दों के बारे में जागरूकता बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित किया। महिलाओं को ड्राइविंग कोर्स, आत्मरक्षा प्रशिक्षण, पर्यावरण संरक्षण पहल और वित्तीय प्रबंधन कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए भी प्रोत्साहित किया गया। इसके अतिरिक्त, महिलाओं को साइबर अपराध की रोकथाम के बारे में शिक्षित करने के लिए सेमिनार आयोजित किए गए।
Maru Udaan Yojana राजस्थान में लागू, महिला एवं बाल विकास विभाग का आदेश
बाड़मेर में "मारू उड़ान" की सफलता से कलेक्टर टीना डाबी के प्रयासों की चौतरफा प्रशंसा हो रही है। महिला एवं बाल विकास विभाग के प्रशासनिक सचिव महेंद्र सोनी ने इस नवाचार की सराहना की। उन्होंने कहा कि बाड़मेर में सफल होने पर यह अभियान पूरे राजस्थान में लागू किया जाएगा। बाड़मेर में कार्यक्रम की सफलता को देखते हुए शुक्रवार को महिला एवं बाल विकास विभाग ने "राजस्थान मरू उड़ान" को पूरे राज्य में शुरू करने का आदेश जारी किया।
यह भी पढ़ें- IAS टीना डाबी को नए साल पर मिलेगी गुड न्यूज, फ्रेंड अर्तिका शुक्ला व रुक्मणी रियार को भी पदोन्नति












Click it and Unblock the Notifications