IAS Tina Dabi: कलेक्टर टीना डाबी के 'छोटू' ने कर दिखाया कमाल, नए साल पर मिलेगी दोहरी खुशी
IAS Tina Dabi Riya Dabi: भारतीय प्रशासनिक सेवा की सबसे चर्चित आईएएस अधिकारी टीना डाबी के 'छोटू' ने कमाल कर दिखाया है। नए साल में टीना डाबी के साथ-साथ उनके 'छोटू' के घर भी गुड न्यूज मिली है। छोटू मतलब आईएएस टीना डाबी की छोटी बहन रिया डाबी। यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा में जब रिया डाबी ने 15वीं रैंक हासिल की थी तब टीना डाबी छोटी बहन को 'छोटू' लिखकर ही बधाई दी थी।
राजस्थान कैडर में बाड़मेर जिला कलेक्टर पद तैनात टीना डाबी और राजस्थान के उदयपुर जिले के गिर्वा में एसडीएम उनकी छोटी बहन आईएएस रिया डाबी की चर्चा इसलिए कर रहे हैं कि दोनों आईएएस बहनों को नए साल 2024 में राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार पदोन्नति का तोहफा दिया है। राजस्थान सरकार ने टीना डाबी, रिया डाबी समेत कुल 32 आईएएस अधिकारियों की पदोन्नति किया है।

खबर है कि राजस्थान कैडर के 32 आईएएस अधिकारियों को वेतन श्रृंखला की पदोन्नति के लिए जल्द ही मुख्य सचिव सुधांश पंत की अध्यक्षता में बैठक होगी, जिसमें आईएएस अफसरों की पदोन्नति पर अंतिम मुहर लगेगी और पदोन्नति का लाभ नए साल 2025 से मिलना शुरू हो जाएगा।
2012 बैच के पदोन्नत होने वाले आईएएस
राजस्थान कैडर में साल 2012 बैच के 8 आईएएस को कनिष्ठ से चयन वेतन श्रृंखला में प्रमोशन होगा। इस सूची में आईएएस रुकमणि रियार, इनके पति सिद्धार्थ सिहाग, ओमप्रकाश कसेरा, नमित मेहता, हिमांशु गुप्ता, अविचल चतुर्वेदी और टीकमचंद का नाम शामिल है।

2016 बैच के पदोन्नत होने वाले आईएएस
आईएएस टीना डाबी ने यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा 2015 में नंबर वन रैंक हासिल की थी। इनके साथ ही पदोन्नत होने वाले आईएएस अफसरों के नाम जसमीत सिंह संधू, अमित यादव, प्रताप सिंह, डॉ. मंजू, रविंद्र गोस्वामी, टीना डाबी की फ्रेंड अर्तिका शुक्ला व रोहिताश्व सिंह तोमर हैं।


2021 बैच के पदोन्नत होने वाले आईएएस
आईएएस टीना डाबी की छोटी ने बहन रिया डाबी ने यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा 2020 में 15वीं रैंक हासिल की थी। अब नए साल 2025 पर रिया डाबी के साथ ह गौरव बुडानिया, रवि कुमार, अवहद निवृत्ति, सोमनाथ, जूइकर, प्रतीक चंद्रशेखर, सालुंखे गौरव रविंद्र को कनिष्ठ प्रशासनिक वेतन श्रृंखला से वरिष्ठ वेतन श्रृंखला में प्रमोशन दिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications