Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

IAS Saumya Jha: टोंक की कलेक्‍टर बनते ही लिया तगड़ा एक्‍शन, शादी के लिए बदला था कैडर

IAS Saumya Jha Tonk Collector: राजस्‍थान कैडर की आईएएस अधिकारी डॉ. सौम्‍या झा इन दिनों सुर्खियों में हैं। लोग इन्‍हें लाख दुआएं देते नहीं थम रहे।

आईएएस सौम्‍या झा के अचानक चर्चा में आने की वजह यह है कि राजस्‍थान के टोंक की जिला कलेक्‍टर बनते ही सौम्‍या झा ने तगड़ा एक्‍शन लिया।

 Collector Husband Wife Rajasthan

दरअसल, राजस्‍थान में भजन लाल शर्मा सरकार बनते ही जनवरी के पहले सप्‍ताह में 72 आईएएस अफसरों के तबादले किए गए। ज्‍यादातर जिलों के कलेक्‍टर बदल दिए।

आईएएस सौम्‍या झा को कलेक्‍टर के रूप में पहली पोस्टिंग टोंक में मिली। टोंक जिला कलेक्‍टर पद संभालते ही सौम्‍या झा ने एक्‍शन मोड में आ गईं।

सौम्‍या झा ने टोंक की आबादी क्षेत्र में वर्षों से चल रहे एक दर्जन से अधिक अवैध बूचड़खानों को सीज करवा दिया। क्‍योंकि बूचड़खानों की बदबू से आबादी क्षेत्र में रह लोगों का जीना मुहाल हो गया था।

सौम्‍या झा, जिला कलेक्‍टर टोंक

टोंक जिला कलेक्‍टर सौम्‍या झा के आदेश पर प्रशासन की टीमों ने बूचड़खाने बंद करवा दिए। तब जाकर आबादी क्षेत्र में रहने वाले लोगों ने राहत की सांस ली।

बता दें कि सौम्‍या झा ने साल 2016 में यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा 58वीं रैंक से पास की थी। टोंक में कलेक्‍टर बनने से पहले जयपुर जिला परिषद में सीईओ, गिर्वा उदयपुर में एसडीएम रहीं।

मध्‍य प्रदेश में जन्‍मी सौम्‍या झा

8 जून 1993 को जन्‍मी सौम्‍या झा के पास एमबीबीएस की डिग्री है। ये मूलरूप से मध्‍य प्रदेश की रहने वाली हैं।

यूपीएससी पास करने के बाद सौम्‍या झा को एचपी कैडर मिला था, मगर आईएएस अक्ष्‍य गोदारा से शादी के आधार पर दो साल पहले कैडर बदलकर राजस्‍थान आ गईं।

आईएएस सौम्‍या झा के पति अक्षय गोदारा भी कलेक्‍टर

आईएएस सौम्‍या झा के पति अक्षय गोदारा मूलरूप से राजस्‍थान के जोधपुर के रहने वाले हैं। 18 अप्रैल 1994 को जन्‍मे अक्षय गोदारा भी साल 2017 के राजस्‍थान कैडर के आईएएस हैं। वर्तमान में अक्षय गोदारा बूंदी जिला कलेक्‍टर हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+